10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कान में लगा ईयरफोन फटा, प्रतियोगी छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

चौमूं तहसील के अणतपुरा-चिमनपुरा में शुक्रवार को कान में लगा ईयरफोन तेज धमाके के साथ फट जाने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
die.jpg

उदयपुरिया/जयपुर। चौमूं तहसील के अणतपुरा-चिमनपुरा में शुक्रवार को कान में लगा ईयरफोन तेज धमाके के साथ फट जाने से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे चौमूं के एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं करवाया गया है। परिजनों ने सामोद थाने में मामला दर्ज नहीं करवाया है।

जानकारी के अनुसार उदयपुरिया निवासी राकेश नागर (27) पुत्र प्रकाशचंद नागर ग्राम अणतपुरा-चिमनपुरा में एसएनजी गु्रप के पास अपने खेत पर स्थित मकान में कम्प्यूटर पर ऑनलाइन कॉम्पिटिशन की पढ़ाई कर रहा था। उसने कम्प्यूटर में केबल लगाकर ईयरफोन लगाए हुए थे। उसके छोटे भाई रोशन एवं परिजनों ने बताया कि इसी दौरान तेज धमाके के साथ कान में लगा ईयरफोन फट गया।

धमाके की आवाज सुनकर परिजन कमरे में गए तो राकेश बेहोश पड़ा था। उसके दोनों कान जख्मी हो गए। आनन-फानन में परिजन उसे चौमूं के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बाद में अस्पताल प्रबंधन ने मृतक का शव परिजन को सौंप दिया। मौत की खबर के बाद उसके घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक ने पॉलिटेक्निक डिप्लोमा किया हुआ था। वह नौकरी के लिए कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था।