6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

‘बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी…’

डिग्गीपुरी के राजा के लिए उमड़ा आस्था का रैला

Google source verification

जयपुर

image

GAURAV JAIN

Aug 23, 2023

जयपुर. कल्याणधणी की जय के गगनभेदी उद्घोष के बीच राजस्थानी लोकगीतों पर नृत्य करते कलाकार और भजनों पर थिरकते श्रद्धालुओं के मन में कल्याणधणी के दर्शनों की चाह। कल्याणजी डिग्गीपुरी पदयात्रा संघ की ओर से मंगलवार को चौड़ा रास्ता स्थित ताडक़ेश्वर महादेव मंदिर से रवाना हुई ल€खी पदयात्रा में ऐसा ही नजारा दिखाई दिया। पदयात्रा में सबसे आगे गजराज पर मुख्य ध्वज लहरा रहा था। बैंड वादन की मधुर स्वरलहरियों तथा ‘बाजै छै नौबत बाजा म्हारा डिग्गीपुरी…’ व ‘कल्याणधणी की महिमा अपार…’ भजन गाते और नाचते हुए 7 वर्ष से 80 वर्ष के पदयात्रियों का रैला आगे बढ़ा। यात्रा में कुछ श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए चल रहे थे। पदयात्रियों के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए। यात्रा का पहला पड़ाव मदरामपुरा स्थित बालाजी मंदिर में रहा। यात्रा 26 अगस्त को डिग्गी कल्याणधणी के मंदिर पहुंचेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़