16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कारों से बनेगा सशक्त भारत

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 16, 2026

Rajasthan

- वेलम्माल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह



चेन्नई. आवडी एसी कैंपस स्थित वेलम्माल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं उत्साह के वातावरण में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े राहुल बोहरा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी का निर्माण करना है।