
एआई से बनाई गई तस्वीर
एक युवक बाथरूम करने के लिए गया और दरवाजा खोलकर जैसे ही अंदर घुसा और लाइट जलाई तो डरकर चिल्लाता हुआ वापस बाहर निकलकर भागा। युवक ने बाथरूम में कमोड की सीट पर काले कोबरा को लिपटे हुए देखा। जिसे देख युवक के हाथ-पांव फूल गए। गनीमत रही कि समय रहते सांप को देख लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
मामला जैसलमेर का है। जहां जुगत सिंह के घर में शनिवार रात परिवार का एक सदस्य बाथरूम करने के लिए अंदर गया था। जैसे ही उसने बाथरूम की लाइट जलाई, उसकी नजर कमोड की सीट पर पड़ी। वहां एक काला कोबरा सांप कुंडली मारकर बैठा था। अचानक सांप को इतने करीब देख युवक बुरी तरह घबरा गया और चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागा। परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत बाथरूम का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया, ताकि सांप घर के दूसरे हिस्सों में न जा सके। इसके बाद स्नेक कैचर साहिल खान को इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही स्नेक कैचर साहिल खान मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सावधानीपूर्वक कोबरा को रेस्क्यू किया। कोबरा काफी आक्रामक मूड में था, लेकिन विशेषज्ञता के साथ उसे काबू कर एक सुरक्षित डिब्बे में बंद कर लिया गया। इसके बाद सांप को आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर आजाद किया गया, तब जाकर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।
स्नेक कैचर साहिल ने बताया कि जैसलमेर में इन दिनों गर्मी का पारा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में सांप और अन्य जहरीले जीव अपने बिलों की तपिश सहन नहीं कर पाते और ठंडी व नमी वाली जगहों की तलाश में घरों के बाथरूम या रसोई तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि रात के समय बाथरूम या किसी भी अंधेरी जगह पर जाने से पहले लाइट जरूर जलाएं। सांप दिखने पर उसे मारने या छेड़ने की गलती न करें, क्योंकि ऐसे में वह हमलावर हो सकता है। तुरंत किसी विशेषज्ञ को इसकी जानकारी दें।
Published on:
13 Apr 2026 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
