
Aaj Ka Ank Jyotish 10 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 10 February 20
जयपुर. बुधवार को 10 फरवरी 2021 है अर्थात आज का संयुक्त अंक 10 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 01 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। अंक 01 सूर्य का प्रतीक है जोकि बहुत ही शुभ होता है. आज का भाग्यांक 08 है जिसके स्वामी ग्रह शनि हैं। आज का दिन मूलांक 01, 03, 04, 05, 06 व 08 के लिए धन-संपत्तिकारक हो सकता है। अंक 08 वालों को कोई पुश्तैनी प्रापर्टी प्राप्त हो सकती है।
मूलांक 1
आपके लिए आज का दिन खास रहेगा। बिजनेस में नयी शुरुआत करेंगे। नौकरी में आपकी परेशनियों का हल निकलेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक 9 शुभ रंग केसरिया
मूलांक 2
आज आपको धन मिलने वाला है। बिजनेस से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के काम से यात्रा हो सकती है। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहेगा। लवमेट के साथ कुछ समय बिताएंगे। शुभ अंक 2 शुभ रंग क्रीम
मूलांक 3
आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस में आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में आप काम पर ज्यादा ध्यान दें। आज लवमेट से मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ आप आज पूरे दिल से जुड़ना चाहेंगे। शुभ अंक 1 शुभ रंग केसरिया
मूलांक 4
तुलसी के सामने दीपक जलाने से धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे है। बिजनेस में किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में सभी काम आज समय पर निपटा लेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक 5 शुभ रंग आसमानी
मूलांक 5
आज धन में वृद्धि होगी। सूर्य को जल अर्पित करने से लाभ मिलेगा. बिजनेस में आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। नौकरी में किसी के साथ अनबन के योग है। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शुभ अंक 1 शुभ रंग पीला
मूलांक 6
आज भाग्य आप पर पूरी तरह मेहरबान रहेगा। गणेशजी की पूजा से लाभ मिलेगा. बिजनेस में छोटे.मोटे सौदे आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। नौकरी में नोकझोक हो सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से आपको बहुत प्यार मिलने वाला है। शुभ अंक 7 शुभ रंग हरा
मूलांक 7
नए स्रोतों से धन प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में भी अच्छा माहौल बना रहेगा। लवमेट से मिलने का योग बन सकता हैए दांपत्य जीवन के लिए भी आज अच्छा दिन है। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत होंगे। शुभ अंक 4 शुभ रंग नीला
मूलांक 8
व्यापारियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में आपका ध्यान काम पर केन्द्रित रहेगा। पूजा-पाठ करने से लाभ मिलेगा. प्रेम.प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी समारोह में जाने की योजना बना सकते है। शुभ अंक 4 शुभ रंग नीला
मूलांक 9
कारोबार के सिलसिले में कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। नौकरी में वातावरण सुखमय रहेगा। लवमेट के साथ टाइम स्पेंड कर सकते है। आज आप किसी से अपने प्यार का इजहार करेंगे। जीवनसाथी से आपसी तालमेल बढ़ सकता है। हनुमानजी की पूजा से तरक्की होगी। शुभ अंक 1 शुभ रंग लाल
Published on:
10 Feb 2021 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
