
Aaj Ka Ank Jyotish 14 February 2021 Aaj Ka Ank Rashifal 14 Feb 2021
जयपुर. आज 14 फरवरी 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 14 का है। यह एकल अंक 05 जैसा परिणाम प्रदान करेगा। अंक 05 के स्वामी बुुध हैं जोकि व्यापार के प्रमुख कारक हैं। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि रविवार के दिन का भाग्यांक 03 है जिनके स्वामी गुरु ज्ञान व वित्त के कारक हैं। आज अंक 03, 04, 08 वालों के लिए बेहतर दिन है।
मूलांक 1
बिजनेस में लक्ष्यों को पूरा करने में आप सफल होंगे। नौकरी में आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं। लवमेट से थोड़ी अनबन हो सकती है। लकी नंबर 01, 03 लकी कलर जामनी
मूलांक 2
व्यापार—व्यवसाय में नए लोगों से मुलाकात आपके लिए लाभदायक होगी। करियर में आगे बढ़ने का कोई अच्छा मौका मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। लवलाइफ से संबंधित परेशानियो का हल निकलेगा। लकी नंबर 03 लकी कलर सिल्वर
मूलांक 3
बिजनेस के नजरिए से आपका दिन समान्य रहेगा पर आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। नौकरी में किसी से नोकझोंक के आसार बन रहे है, मौन बनाए रखें। आज लाइफ पार्टनर का ध्यान रखने की जरूरत है। लकी नंबर 01 लकी कलर गोल्डन
मूलांक 4
आज धन लाभ होगा। कारोबार के लिहाज से आपका दिन बेहतरीन रहेगा। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल है। आपको आज लवमेट से पूरी तरह मदद मिलेगी। वैवाहिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त हो सकती है। लकी नंबर 5 लकी कलर लाइट ब्लू
मूलांक 5
बिजनेस में आपको खासा लाभ हो सकता है। नौकरी के कामों में आज आप थोड़े सुस्त हो सकते हैं। लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कुछ विवाद होने की आशंका है। पार्टनर के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की जरूरत है। लकी नंबर 04 लकी कलर गोल्डन
मूलांक 6
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। नौकरी में आपके सभी काम मन-मुताबिक पूरे हो सकते हैं। आज आप लवमेट या लाइफ पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लकी नंबर 04 लकी कलर ग्रे
मूलांक 7
आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। बिजनेस में आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा लेकिन पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। नई नौकरी की प्लानिंग कर सकते हैं। लव पार्टनर से मुलाकात कर सकते हैं। लकी नंबर 03 लकी कलर सिल्वर
मूलांक 8
आपका दिन फेबरेबल रहेगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। ऑफिस में लोगों से सहयोग मिलता रहेगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से रिश्ते और मजबूत होंगे। जीवनसाथी से धन लाभ होगा। लकी नंबर 05 लकी कलर नेवी ब्लू
मूलांक 9
आज कारोबारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। नौकरी में दौड़भाग करनी पड़ सकती है, इससे थकान महसूस होगी। संतान सुख प्राप्त हो सकता है। लवमेट से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दांपत्य संबंधों के लिहाज से आपका दिन मिला-जुला रहेगा। लकी नंबर 09 लकी कलर लाल
Published on:
14 Feb 2021 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
