3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Numerology Today 23 March 2021 मूलांक 04, 05, 06, 08 वालों के हर काम हो सकते हैं सफल

23 March 2021 Ka Ank Jyotish 23 March 2021 Ka Ank Rashifal 23 March 2021 Numerology Today Numerology 23 March 2021 Aaj Ka Ank fal 23 March 2021 Ank jyotish rashifal numerology horoscope prediction for 23 March 2021 अंक ज्योतिष आज का अंक राशिफल Ank Jyotish 23 March 2021 Numerology Today 24 March 2021

2 min read
Google source verification
Numerology Today 22 March 2021

Numerology Today 22 March 2021

जयपुर. अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है. न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा के अनुसार जन्म तिथि का योग मूलांक होता है। उदाहरणार्थ किसी की जन्म तिथि 23 मार्च हो तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 है। अर्थात उनका मूलांक 5 होगा। जबकि जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। किसी का जन्म 17—10—1969 को हुआ तो उनके सभी अंकों के योग यानि 1+7+1+0+1+9+6+9=34=7 होगा. अर्थात उनका भाग्यांक 7 होगा।

आज 23 मार्च 2021 है यानि आज का संयुक्त अंक 23 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह एकल अंक 05 के समान परिणाम प्रदान करेगा। अंक 05 के स्वामी बुध हैं। आज का भाग्यांक 04 हुआ। अंक 04 का स्वामी राहु है। आज अंक 04, 05, 06 व 08 के लिए बहुत शुभ दिन है।

मूलांक 1
आज व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। नौकरी में आज का दिन अच्छा रह सकता है। लवमेट के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। बीपी के रोगी सावधानी बरतें। हनुमानजी के दर्शन जरूर करें।
शुभ अंक 03
शुभ रंग क्रीम

मूलांक 2
व्यापार—व्यवसाय में आज जोखिम भरे निवेशों से दूर रहें। नौकरी में सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। आज आपकी लवमेट से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर पर भरोसा लाभ दे सकता है। हनुमानजी की पूजन से लाभ मिलेगा।
शुभ अंक 01
शुभ रंग ब्लू

मूलांक 3
बिजनेस में काम पर फोकस रखने की आवश्यकता है. नौकरी में कार्यक्षमता बढ़ेगी जिसका त्वरित लाभ भी मिलेगा। लवमेट से कोई नई बात जानने को मिल सकती है। लाइफ पार्टनर के साथ घूमने की योजना बन सकती है। नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
शुभ अंक 03
शुभ रंग सिल्वर

मूलांक 4
जॉब व व्यवसाय में भाग्य का सपोर्ट है। बिजनेस में पैसे कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरी में आज काम पूरे करने में आपको अधिक समय लग सकता है। आज आपको लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज अच्छा समय बिताएंगे।
शुभ अंक 04
शुभ रंग लाइट ब्लू

मूलांक 5
व्यवसाय में उन्नति होगी। कारोबार के लिए कोई अच्छी खबर मिल सकती है। जॉब में प्रोमोशन के साथ आज काम के बोझ की स्थिति बनेगी। आज आप किसी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं की यात्रा हो सकती है।
शुभ अंक 08
शुभ रंग पिंक

मूलांक 6
आज कारोबार में आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी ज्यादा करना पड़ेगा। भाग्यांक 05 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है। नौकरी में सहकर्मियों से कुछ समस्या हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा साबित होगा। जीवनसाथी से रिश्ते मजबूत बनेंगे।
शुभ अंक 7
शुभ रंग लाल

मूलांक 7
आज आप अपना कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। नौकरी में यह समय आपके लिए अच्छा है। प्रेम संबंधों में प्यार और अपनत्व बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के व्यवहार से मन प्रसन्न रहेगा। जन्मांक 05 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
शुभ अंक 6
शुभ रंग आसमानी

मूलांक 8
आज कारोबार में व्यवहार पर खास ध्यान रखें, विवाद न करें। नौकरी में आज वाणी संयमित रखें। प्रेमी—प्रेमिका आज आपसे कुछ ज्यादा लगाव रख सकते हैं। दांपत्य जीवन में खुशी बनी रहेगी। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक 04
शुभ रंग नीला

मूलांक 9
कारोबार में किस्मत पूरा साथ देते हुए उन्नति के रास्ते खोलेगी। व्यवसाय में किसी नए कार्य के आरम्भ के संकेत हैं। नौकरी के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। दांपत्य जीवन के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से जरूरी बातें साझा करेंगे। पार्टनर की राय आज आपके लिये लाभप्रद साबित हो सकती है।
शुभ अंक 05
शुभ रंग काला