
Aaj Ka Love Rashifal 14 April 2021 Love Horoscope 14 April 2021
जयपुर. 14 अप्रैल 2021 को चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है और इस दिन मां बृह्मचारिणी की पूजा—अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि सारे काम बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग आज शाम 5 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा। इस योग में दांपत्य या प्रेम जीवन से संबंधित कोई नया कार्य प्रारंभ करना या पहल करना उचित रहेगा। आज देवी दुर्गा के साथ गणेशजी की उपासना करें, जरूरतमंदों को दान दें। इससे लाभ अवश्य मिलेगा।
मेष लव राशिफल Aries Love Horoscope— शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन बहुत खुशनुमा रहेगा। लव लाइफ में आज के दिन आप अपने रिश्ते से काफी खुश होंगे और प्रिय से प्यार भरी बातें करेंगे।
वृष लव राशिफल Taurus Love Horoscope अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय का दिल जीतेंगे और खुश रखेंगे। शादीशुदा लोगों के जीवन में तनाव रहेगा, फिर भी एक दूसरे के प्रति जिम्मेदारी रखिए।
मिथुन लव राशिफल Gemini Love Horoscope शादीशुदा लोगों का जीवन बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने जीवन साथी के अच्छे का विचार करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन रोमांस के लिहाज से बढ़िया रहेगा।
कर्क लव राशिफल Cancer Love Horoscope वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। समझदारी बढ़ेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन फिर भी प्यार में जमे रहेंगे।
सिंह लव राशिफल Leo Love Horoscope मेरिड लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी से जीवन साथी को खुश रखेंगे। लवमेट से रिश्ते में रोमांस बना रहेगा। हालांकि प्रेम जीवन सामान्य रहेगा।
कन्या लव राशिफल Virgo Love Horoscope प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत खुश रहेंगे। आप अपनी क्रिएटिविटी से अपने प्रिय के लिए कोई बढ़िया सा गिफ्ट लेकर आएंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव रहेगा।
तुला लव राशिफल Libra Love Horoscope शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा है, लेकिन किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी करना गलत होगा। इससे आपके रिश्ते पर गलत असर पड़ सकता है।
वृश्चिक लव राशिफल Scorpio Love Horoscope
वैवाहिक जीवन बढ़िया बना रहेगा। रिश्ते में रोमांस भी रहेगा और जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। लव पार्टनर से मुलाकात के योग हैं। पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं।
धनु लव राशिफल Sagittarius Love Horoscope ससुराल के लोगों से किसी बात पर झड़प हो सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आपके पार्टनर पर मौसम का बुरा असर पड़ेगा, सावधान रहें।
मकर लव राशिफल Capricorn Love Horoscope दांपत्य जीवन में बहुत ही रोमांटिक समय रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। लवमेट से कोई उपहार मिल सकता है।
कुंभ लव राशिफल Aquarius Love Horoscope प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन बड़ा रोमांटिक रहेगा। आपके जीवनसाथी की सेहत अच्छी रहेगी और अपने काम को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे।
मीन लव राशिफल Pisces Love Horoscope वैवाहिक जीवन खुशनुमा बना रहेगा। लव पार्टनर के लिए आज का दिन बड़ा अच्छा रहने वाला है। उन्हें आज कोई उपहार प्राप्त हो सकता है।
Published on:
14 Apr 2021 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
