5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Love Horoscope Today 15 March 2021 राधा—कृष्ण की पूजा से बढ़ जाएगा प्रेम सुख

15 March 2021 LOVE RASHIFAL Daily Love Horoscope For 15 March 2021 Daily Love Horoscope Aaj Ka Love Rashifal लव राशिफल LOVE RASHIFAL

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Love Rashifal 15 March 2021 Love Horoscope 15 March 2021

Aaj Ka Love Rashifal 15 March 2021 Love Horoscope 15 March 2021

जयपुर. 15 मार्च 2021, सोमवार को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। इस दिन मातंग नाम का शुभ योग बन रहा है। सुबह 7 बजकर 47 मिनट से ब्रह्म योग रहेगा। खास बात यह है कि आज फुलेरा दुज है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि यह पर्व राधा—कृष्ण की कृपा पाने का दिन है. प्रेम सुख प्राप्त करने के लिए आज राधा—कृष्ण की पूजा जरूर करना चाहिए।

मेष राशि
आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से मजबूत रिश्ता कायम होगा। आज अविवाहितों के वैवाहिक रिश्तों की बात भी हो सकती है। किसी विपरीत लिंगी के प्रति आकर्षण प्यार में बदल सकता है.

वृष राशि
आज नये प्रेम संबंधों के रास्ते खुलेंगे। प्रेम प्रसंगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। प्रेमी-प्रेेमिका या जीवनसाथी आज आपका पूरा साथ देंगे। विवाहितों को रोमांस का खासा मौका मिलेगा। आज अविवाहितों के लिए वैवाहिक रिश्ते आ सकते हैं।

मिथुन राशि
प्रेम पक्ष मजबूत होगा। आज आप किसी को प्रपोज कर सकते है। लव लाइफ में आज का दिन बेहतरीन होगा। लवमेट के लिए खुशनुमा रहने वाला है पर जीवनसाथी से सुबह ही कुछ अनबन हो सकती है। हालांकि शाम तक संबंध सहज हो जाएंगे.

कर्क राशि
आज प्रेम का भावनात्मक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज के दिन किसी के लव ऑफर आ सकते है। नौकरी करनेवालों के लिए आज का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। प्रेमी-प्रेेमिका से आज मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी को आज आप खासा समय देंगे।

सिंह राशि
युवाओं को आज प्रेम संबंधों से ज्यादा अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज का दिन प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के करियर के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कन्या राशि
प्रेम और दांपत्य संबंधों के लिहाज से आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। लव लाइफ में किसी शुभ समाचार के मिलने के योग नजर आ रहे हैं। आज प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ मनोरंजन में पैसे खर्च हो सकते हैं।

तुला राशि
आज आपकी नये विपरीत लिंगी दोस्तों में रुचि बढ़ेगी जिससे दिक्कत भी आ सकती है। इस राशि के युवा आज प्रेम संबंधों के प्रति भी थोड़ी सावधानी रखें। शादीशुदा लोगों का जीवनसाथी से रिश्ता और बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
नए प्रेम संबंधों में आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। पहले से चले आ रहे प्रेम संबंधों में किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखी बना रह सकता है। लवमेट के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि
दांपत्य जीवन में आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लेकर आएगा। नए प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेेट से रिश्तों में मजबूती का अच्छा परिणाम मिलेगा। प्रेम जीवन खुशनुमा बना रहेगा।

मकर राशि
अविवाहित प्रेमियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। प्रेम संबंधों में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। आज प्रेमी-प्रेमिका से कोई ऑफर मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी।

कुंभ राशि
आज लव लाइफ संबंधी आपकी सभी चिंताएं दूर होंगी। लव और लाइफ पार्टनर आज आपके लिए खुशियों की सौगात ला सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन खुशनुमा बना रहेगा। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट कर सकते हैं।

मीन राशि
प्यार के लिहाज से आज का दिन अच्छा बीतेगा। आज अविवाहितों के लिए कोई रिश्ता आने वाला है। प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। लवमेट को इंप्रेस करने में कामयाबी हासिल करेंगे। लाइफ पार्टनर का सहयोग मिलने से आनंदपूर्ण दिन व्यतीत होगा।