
Aaj Ka Love Rashifal 23 March 2021 Love Horoscope 23 March 2021
जयपुर. 23 मार्च 2021 को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। ज्योतिषाचार्य पंडित दिनेश शर्मा बताते हैं कि आज दो शुभ योग बन रहे हैं। मेष, कर्क, सिंह राशिवालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी. धनु—मीन राशिवालों को दांपत्य सुख मिल सकता है. आज मंगलवार है, हनुमानजी की पूजा या दर्शन करें, जरूर लाभ मिलेगा।
मेष राशि
प्यार का पक्ष आज मजबूत बना रहेगा। आज आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज आपका लाइफ पार्टनर आपको ख़ुश कर सकता है।
वृष राशि
प्रेम के नजरिए से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज प्रेमी-प्रेमिका या जीवनसाथी के लिए पैसे खर्च हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में किसी शुभ समाचार के मिलने का योग है। आज कोई लव ऑफर मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज किसी पुराने लव पार्टनर से मुलाकात होने की संभावना है। दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों में आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। लव या लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
कर्क राशि
लव लाइफ में मजबूती आने की संभावना बनी हुई है। आज आपको लवमेट के संबंध में सुखद समाचार मिलने की संभावना है। लाइफ से पार्टनर से आज आपको हर तरह की सहायता प्राप्त होगा।
सिंह राशि
प्रेम और दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। युवाओं को आज किसी से लव ऑफर मिल सकता है। विपरीत लिंगियों को आज आप खासा आकर्षित करेंगे। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।
कन्या राशि
आज लवमेट से संबंधों में सुधार आएगा। लवमेट से आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से आज अनबन हो सकती है हालांकि देर शाम तक रिश्ते सहज भी हो सकते हैं।
तुला राशि
वैवाहिक जीवन के लिए आज का दिन बेहतरीन है। आज आप लाइफ पार्टनर को कुछ नया उपहार प्रदान करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी साझा करेंगे। गर्लफ्रैंड या बायफ्रैंड की मदद से आपका काम पूरा होगा।
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों के लिहाज से आज का दिन आपके लिये अच्छा रहेगा। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगें। आज लवमेट से काफी मदद मिलेगी। आज का दिन वैवाहिक जीवन के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
धनु राशि
नए प्रेम संबंध में आज सफलता हासिल होगी। लव पार्टनर से खुशी मिल सकती है। लाइफ पार्टनर की मदद से आज कई घरेलू परेशनियों का हल निकलेगा। जीवनसाथी वाकई पूरा साथ देंगे.
मकर राशि
प्रेम संबंधों के लिए दिन उत्तम है। खासतौर पर आईटी प्रोफेसेनल्स के प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आज पार्टनर के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। लाइफ पार्टनर को उपहार देने से दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी।
कुंभ राशि
दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन अच्छा है। आज लवमेट या जीवनसाथी से रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। लव पार्टनर से मुलाकात का योग बन रहा है। आज रोमांस करने का खासा समय मिल सकता है।
मीन राशि
प्रेम या दांपत्य जीवन में आज आपका भावनात्मक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी से प्यार जताने के लिए आज का दिन बेहतरीन है। कोई आपसे भी प्यार जता सकता है। आज लवमेट के साथ खासा समय बिता सकते है। दांपत्य जीवन बेहतर होगा।
Published on:
23 Mar 2021 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
