
Aaj Ka Panchang 11 April 2021 Today Panchang 11 April 2021
जयपुर. 11 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्दशी और दिन रविवार है। चतुर्दशी तिथि सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक ही थी, इसके बाद अमावस्या तिथि शुरू हो गयी है। सूर्योदय आज उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा, जो सुबह 9 बजे तक रहेगा। इसके बाद दिनभर रेवती नक्षत्र रहेगा। रविवार को पहले उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से स्थिर और उसके बाद रेवती नक्षत्र होने से प्रवर्ध नाम के शुभ योग बन रहे हैं। दोपहर 1 बजकर 52 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। आज आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें। जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र कृष्ण अमावस्या रविवार, विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 21, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 29, शब्वान 28, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु।
चंद्रमा दिन-रात मीन राशि पर संचार करेगा।
अमावस्या तिथि सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 08 बजकर 01 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ
उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 58 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ।
ऐंद्र योग अपराह्न 01 बजकर 52 मिनट तक उपरांत वैघृति योग का आरंभ चतुष्पद करण सायं 07 बजकर 03 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ।
सूर्योदय 11 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 59 मिनट पर
सूर्यास्त 11 अप्रैल : शाम 06 बजकर 44 मिनट पर
दिशाशूल— पश्चिम दिशा
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 57 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि मुहूर्त शाम 06 बजकर 32 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 44 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजे से 08 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल शाम 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक।
यमगंड दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
उद्बेग – 06:13 बजे से 07:47 बजे तक
चर – 07:47 बजे से 09:20 बजे तक
लाभ – 09:20 बजे से 10:54 बजे तक
अमृत (वार वेला) – 10:54 बजे से 12:27 बजे तक
काल (काल वेला) – 12:27 बजे से 14:01 बजे तक
शुभ – 14:01 बजे से 15:35 बजे तक
रोग – 15:35 बजे से 17:08 बजे तक
उद्बेग – 17:08 बजे से 18:42 बजे तक
रात का चौघड़िया
शुभ – 18:42 बजे से 20:08 बजे तक
अमृत – 20:08 बजे से 21:34 बजे तक
चर – 21:34 बजे से 23:01 बजे तक
रोग – 23:01 बजे से 00:27 बजे तक
काल – 00:27 बजे से 01:53 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 01:53 बजे से 03:19 बजे तक
उद्बेग – 03:19 बजे से 04:46 बजे तक
शुभ – 04:46 बजे से 06:12 बजे तक
Published on:
11 Apr 2021 07:24 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
