
Aaj Ka Panchang 15 April 2021 Today Panchang 15 April 2021
जयपुर. 15 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जायेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि गुरुवार को कृत्तिका नक्षत्र नक्षत्र शाम 6.27 तक रहेगा। इसके बाद रोहिणी नक्षत्र रहेगा। गुरुवार को पहले कृत्तिका नक्षत्र होने से लुंबक और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र होने से उत्पात नाम के अशुभ योग बन रहे हैं। इसके अलावा शाम 5 बजकर 19 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में आ चुका है। वृष में राहु पहले से ही स्थित है। इस प्रकार चंद्रमा और राहु के एक ही राशि में होने से वृष राशि में आज ग्रहण योग बनेगा। आज मां चंद्रघंटा की पूजा करें और जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र शुक्ल, तृतीया बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2078।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 25, शक संवत् 1943
सौर वैशाख मास प्रविष्टे 03, रमजान 02, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसन्त ऋतु।
चंद्रमा दिन रात वृष राशि पर संचार करेगा।
तृतीया तिथि अपराह्न 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ।
कृतिका नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 33 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ
आयुष्मान योग सायं 05 बजकर 19 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ।
गर करण अपराह्न 03 बजकर 28 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
दिशाशूल: दक्षिण दिशा।
आज के व्रत त्योहार : गणगौर, तृतीया व्रत
सूर्योदय 15 अप्रैल : सुबह 05 बजकर 56 मिनट पर
सूर्यास्त 15 अप्रैल : शाम 06 बजकर 47 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल शाम को 5 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 34 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल रात्रि 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक।
रवि योग रात को 8 बजकर 22 मिनट से अगले दिन सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त अगले दिन सुबह 4 बजकर 26 मिनट से 5 बजकर 10 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
गुलिक काल सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक।
दिन का चौघड़िया
शुभ (वार – वेला) – 06:10 बजे से 07:44 बजे तक
अमृत – 07:44 बजे से 09:18 बजे तक
उद्बेग – 09:18 बजे से 10:52 बजे तक
शुभ – 10:52 बजे से 12:26 बजे तक
अमृत – 12:26 बजे से 14:01 बजे तक
अमृत – 14:01 बजे से 15:35 बजे तक
काल (काल वेला) – 15:35 बजे से 17:09 बजे तक
शुभ (वार – वेला) – 17:09 बजे से 18:43 बजे तक
रात का चौघड़िया
अमृत – 18:43 बजे से 20:09 बजे तक
शुभ – 20:09 बजे से 21:35 बजे तक
अमृत – 21:35 बजे से 23:00 बजे तक
अमृत – 23:00 बजे से 00:26 बजे तक
अमृत – 00:26 बजे से 01:52 बजे तक
उद्बेग – 01:52 बजे से 03:17 बजे तक
शुभ – 03:17 बजे से 04:43 बजे तक
अमृत – 04:43 बजे से 06:09 बजे तक
Published on:
15 Apr 2021 07:22 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
