
Aaj Ka Panchang 19 April 2021 Today Panchang 19 April 2021
जयपुर. 19 अप्रैल 2021 को चैत्र शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का सातवां दिन है, मां काली की पूजा का दिन। आज महानिशा पूजा भी होती है और सूर्य पूजन का भी विधान है. ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज पुनर्वसु नक्षत्र दिनभर रहेगा। सोमवार को पुनर्वसु नक्षत्र होने से धू्म्र नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही रात 8 बजकर 5 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज शिव और देवी काली की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र शुक्ल सप्तमी सोमवार विक्रम संवत् 2078।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 29 शक संवत् 1943
सौर वैशाख मास प्रविष्टे 07 रमजान 06 हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण उत्तर गोल बसंत ऋतु।
चंद्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 29 मिनट तक मिथुन उपरांत कर्क राशि पर संचार करेगा।
सप्तमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ
पुनर्वसु नक्षत्र सूर्योदय से लेकर अगले दिन प्रातः 06 बजकर 53 मिनट तक उपरांत पुष्य नक्षत्र का आरंभ।
सुकर्मा योग रात्रि 08 बजकर 05 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ।
गर करण पूर्वाह्न 11 बजकर 19 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ।
दिशाशूल- पूर्व।
आज के व्रत व त्योहार- मां कालरात्रि देवी का व्रत, सूर्य पूजा, महानिशा पूजा
सूर्योदय 19 अप्रैल- सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर।
सूर्यास्त 19 अप्रैल- शाम 06 बजकर 49 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 54 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 36 मिनट से 07 बजे तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
यमगंड सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
अमृत 06.06 बजे से 07.41 बजे तक
काल ;काल वेला 07.41 बज से 09.16 बज तक
शुभ 09.16 बजे से 10.51 बजे तक
अमृत 10.51 बजे से 12.25 बजे तक
उद्बेग 12.25 बजे से 14.00 बजे तक
शुभ 14.00 बजे से 15.35 बजे तक
लाभ ;वार वेला 15.35 बजे से 17.10 बजे तक
अमृत 17.10 बजे से 18.45 बजे तक
रात का चौघड़िया
शुभ 18.45 बजे से 20.10 बजे तक
अमृत 20.10 बजे से 21. 35 बजे तक
अमृत 21.35 बजे से 23. 00 बजे तक
अमृत 23. 00 बजे से 00.25 बजे तक
उद्बेग 00.25 बजे से 01.50 बजे तक
शुभ 01.50 बजे से 03.15 बजे तक
अमृत 03.15 बजे से 04.40 बजे तक
शुभ 04. 40 बजे से 06.05 बजे तक
Published on:
19 Apr 2021 08:18 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
