
Aaj Ka Panchang 26 March 2021 Today Panchang 26 March 2021
जयपुर. 26 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और दिन शुक्रवार है। द्वादशी तिथि सुबह 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज शुक्र प्रदोष व्रत है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज रात 9 बजकर 35 मिनट से रवि योग प्रारंभ होगा। इसके साथ ही सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थसिद्धि योग भी रात 9 बजकर 44 मिनट से प्रारंभ होगा। सूर्योदय आज मघा नक्षत्र में होगा, जो दिनभर बना रहेगा। शुक्रवार को मघा नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग बन रहा है। चंद्रमा राशि बदलकर कर्क से सिंह में आ चुका है। आज लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। जरूरतमंदों को दान दें। शुक्रवार को माता दुर्गा और शीतला माता की भी आराधना करनी चाहिए, इससे सौभाग्य, संपदा और शक्ति प्राप्त होती है।
फाल्गुन शुक्ल द्वादशी, शुक्रवार विक्रम संवत 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 5, शक संवत 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 13, शब्बान 12, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु:।
चंद्रमा दिन रात सिंह राशि पर संचार करेगा।
द्वादशी तिथि प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ
मघा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 39 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ।
धृतिमान योग प्रातः 07 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ
बालव करण प्रातः 08 बजकर 22 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ।
दिशाशूल: पश्चिम।
आज के व्रत व त्योहार – प्रदोष व्रत।
सूर्योदय 26 मार्च: सुबह 06 बजकर 17 मिनट पर
सूर्यास्त 26 मार्च: शाम 06 बजकर 35 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल शाम 07 बजकर 22 मिनट से 08 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक।
रवि योग रात्रि 09 बजकर 40 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक।
यमगंड दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक रहेगा।
दिन का चौघड़िया
चर – 06:28 बजे से 07:59 बजे तक
लाभ – 07:59 बजे से 09:30 बजे तक
अमृत (वार वेला) – 09:30 बजे से 11:01 बजे तक
काल (काल वेला) – 11:01 बजे से 12:32 बजे तक
शुभ – 12:32 बजे से 14:03 बजे तक
रोग – 14:03 बजे से 15:34 बजे तक
उद्बेग – 15:34 बजे से 17:05 बजे तक
चर – 17:05 बजे से 18:36 बजे तक
रात का चौघड़िया
रोग – 18:36 बजे से 20:05 बजे तक
काल – 20:05 बजे से 21:34 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 21:34 बजे से 23:03 बजे तक
उद्बेग – 23:03 बजे से 00:32 बजे तक
शुभ – 00:32 बजे से 02:00 बजे तक
अमृत – 02:00 बजे से 03:29 बजे तक
चर – 03:29 बजे से 04:58 बजे तक
रोग – 04:58 बजे से 06:27 बजे तक
Published on:
26 Mar 2021 06:54 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
