
Aaj Ka Panchang 28 March 2021 Today Panchang 28 March 2021
जयपुर. 28 मार्च 2021 को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन रविवार है। पूर्णिमा आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। आज फाल्गुन पूर्णिमा है, शाम को होलिका दहन किया जायेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि सूर्योदय आज उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में होगा, जो दिनभर रहेगा। रविवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग बन रहा है। साथ ही आज रात 9 बजकर 49 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। चंद्रमा शनिवार की रात राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है। आज सूर्यदेव को अर्घ्य दें। होली के पकवान कुल देवी—देवता एवं होलिका को अर्पित करें। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन व्रत रखते हैं और शाम को सत्यनारायण भगवान की कथा का पाठ कराते हैं।
फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा, रविवार विक्रम संवत् 2077।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 07, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 15, शब्बान 14, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसन्त ऋतु।
चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा।
पूर्णिमा तिथि अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 18 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र सायं 05 बजकर 36 मिनट तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ।
वृद्धि योग रात्रि 09 बजकर 49 मिनट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ।
विष्टि करण अपराह्न 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ।
दिशाशूल: पश्चिम।
आज के व्रत त्योहार : फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन (प्रदोषकाल), होलाष्टक समाप्त
सूर्योदय 28 मार्च : सुबह 06 बजकर 16 मिनट पर।
सूर्यास्त 28 मार्च : शाम 06 बजकर 37 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्तः
अमृत काल सुबह 11 बजकर 5 मिनट से रात के 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगा।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 48 मिनट तक।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल शाम को 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक।
दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा।
दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा।
भद्रा सुबह 6 बजकर 16 मिनट से दोपहर 1 बजकर 54 मिनट तक।
होलिका दहन मुहूर्त: 28 मार्च शाम 6 बजकर 37 मिनट से 20 बजकर 56 मिनट तक.
भद्रा पूंछ: 28 मार्च, प्रात: 10 बजकर 13 मिनट से 11 बजकर 16 मिनट तक.
भद्रा मुख: 28 मार्च प्रात: 11 बजकर 16 मिनट से दोहपर 13 बजे तक.
दिन का चौघड़िया
काल (काल वेला) – 06:26 बजे से 07:57 बजे तक
शुभ – 07:57 बजे से 09:29 बजे तक
रोग – 09:29 बजे से 11:00 बजे तक
उद्बेग – 11:00 बजे से 12:31 बजे तक
चर – 12:31 बजे से 14:03 बजे तक
लाभ (वार वेला) – 14:03 बजे से 15:34 बजे तक
अमृत – 15:34 बजे से 17:05 बजे तक
काल (काल वेला) – 17:05 बजे से 18:37 बजे तक
रात का चौघड़िया
लाभ (काल रात्रि) – 18:37 बजे से 20:05 बजे तक
उद्बेग – 20:05 बजे से 21:34 बजे तक
शुभ – 21:34 बजे से 23:02 बजे तक
अमृत – 23:02 बजे से 00:31 बजे तक
चर – 00:31 बजे से 01:59 बजे तक
रोग – 01:59 बजे से 03:28 बजे तक
काल – 03:28 बजे से 04:57 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 04:57 बजे से 06:25 बजे तक
Published on:
28 Mar 2021 08:09 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
