
Aaj Ka Panchang 6 April 2021 Today Panchang 6 April 2021
जयपुर. 6 अप्रैल 2021 को चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन मंगलवार है। दशमी तिथि देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा जोकि दिनभर बना रहेगा। मंगलवार को श्रवण नक्षत्र होने से लुंबक नाम का अशुभ योग बन रहा है। साथ ही दोपहर बाद 3 बजकर 29 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। इसके अलावा दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 10 मिनट तक पाताल लोक की भद्रा रहेगी। सोमवार की रात से गुरु ग्रह राशि बदलकर मकर से कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। मंगलवार को हनुमानजी की पूजा करें। जरूरतमंदों को दान दें।
चैत्र कृष्ण दशमी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2078।
राष्ट्रीय मिति चैत्र 16, शक संवत् 1943
सौर चैत्र मास प्रविष्टे 24, शब्वान 23, हिजरी 1442।
सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, बसंत ऋतु।
दशमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 10 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ
श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 35 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ।
सिद्ध योग अपराह्न 03 बजकर 29 मिनट तक उपरांत साध्य योग का आरंभ
वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 15 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ।
चंद्रमा दिन-रात मकर राशि में संचार करेगा।
दिशाशूल— उत्तर दिशा
सूर्योदय 6 अप्रैल : सुबह 06 बजकर 06 मिनट पर
सूर्यास्त 6 अप्रैल : शाम 06 बजकर 42 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्तः
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल दोपहर 03 बजकर 58 मिनट से 05 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 29 मिनट से 06 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजे से 12 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
यमगंड सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
गुलिक काल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगा।
राहुकाल दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।
दिन का चौघड़िया
रोग – 06:18 बजे से 07:50 बजे तक
उद्बेग (वार वेला) – 07:50 बजे से 09:23 बजे तक
चर – 09:23 बजे से 10:56 बजे तक
लाभ – 10:56 बजे से 12:29 बजे तक
अमृत – 12:29 बजे से 14:02 बजे तक
काल (काल वेला) – 14:02 बजे से 15:34 बजे तक
शुभ – 15:34 बजे से 17:07 बजे तक
रोग – 17:07 बजे से 18:40 बजे तक
रात का चौघड़िया
काल – 18:40 बजे से 20:07 बजे तक
लाभ (काल रात्रि) – 20:07 बजे से 21:34 बजे तक
उद्बेग – 21:34 बजे से 23:01 बजे तक
शुभ – 23:01 बजे से 00:28 बजे तक
अमृत – 00:28 बजे से 01:55 बजे तक
चर – 01:55 बजे से 03:23 बजे तक
रोग – 03:23 बजे से 04:50 बजे तक
काल – 04:50 बजे से 06:17 बजे तक
Published on:
06 Apr 2021 07:04 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
