23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 10 March 2021 करियर के लिए बना शुभ योग, इन राशिवालों को बिजनेस में होगा खासा लाभ

10 March 2021 Rashifal Todays Horoscope 10 March 2021 Daily Rashifal 10 March 2021 Daily Horoscope 10 March 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 10 March 2021 rashifal aaj ka rashifal 10 March 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 10 March 2021 Horoscope 11 March 2021 10 march 2021 rashifal love 10 march 2021 panchang

2 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 10 March 2021 Today Horoscope 10 March 2021

Aaj Ka Rashifal 10 March 2021 Today Horoscope 10 March 2021

जयपुर. 10 मार्च 2021, बुधवार को श्रवण नक्षत्र होने से छत्र नाम का योग बन रहा है जोकि करियर के लिए शुभ माना जाता है। इसके साथ ही सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक परिघ योग रहेगा। उसके बाद शिव योग लग जायेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र नागर बताते हैं कि बुध‌वार को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

मेष राशि
कारोबार में बड़े काम में सफल हो सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के निवेश और सपोर्ट से लाभ बना रहेगा। नौकरी में आपको अपने परिश्रम से सफलता के साथ पुरस्कार भी मिलेंगे। प्राइवेट जॉब में सहकर्मियों या अधिकारी का पूरा सपोर्ट मिलेगा।

वृष राशि
आज आपको धनलाभ के योग हैं। बिजनेस के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके खरीदे गए शेयर्स की कीमत बढ़ेगी लेकिन अभी और इंतजार करें। सभी व्यवसायिक इच्छाओं को पूरा कर पाएंगे। नौकरी में सभी काम समय के मुताबिक पूरे हो जाएंगे। उच्चाधिकारियों से रिश्तों में मधुरता आएगी.

मिथुन राशि
धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आज का दिन बिजनेस में फायदा देने वाला साबित होगा। पूरा दिन लाभ से भरा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के सहयोग के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में आज काम से काफी संतुष्ट होंगे।

कर्क राशि
बिजनेस में आज आमदनी अच्छी होगी। खेती किसानी से संबंधित व्यवसाय में लाभ की प्राप्ति होगी। आज आप कस्टमर्स को कोई सरप्राइज देंगे। नौकरी करने वालों को कोई गुड न्यूज मिल सकती है। आज किसी विदेशी कंपनी का प्रपोजल आ सकता है।

सिंह राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा रहेगा। कीमती धातुओं और दवा कंपनियों में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। पुश्तैनी व्यवसाय में लाभ के बहुत मौके मिलेंगे। नौकरी करनेवालों का प्रमोशन हो सकता है।

कन्या राशि
व्यापार—व्यवसाय अच्छा होगा। नौकरी करनेवालों को अच्छे जॉब के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के साथ किसी व्यवसायिक यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। आज सूर्य पूजन से आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।

तुला राशि
आज इनकम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। कारोबार में धन लाभ की स्थिति उत्पन्न होगी। पुश्तैनी कारोबार में लवमेट की राय मानने से लाभ मिलेगा। आईटी कंपनियों में लगाया गया पैसा शेयर के मजबूत होने से और ज्यादा होगा। नौकरी में माहौल बेहतर होगा।

वृश्चिक राशि
आर्थिक पक्ष में मजबूती बनी रहेगी। कारोबारी परिस्थितियां पहले से बेहतर होंगी। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं बिजनेस टूर पर जाने का प्लान बन सकता है। ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन वेतन भी बढ़ सकता है।

धनु राशि
धनलाभ के योग बनेंगे। व्यापार—व्यवसाय के मामलों में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। पार्टनरशिप के व्यापार में कुछ घाटा हो सकता है। नौकरी में आज बॉस कई कामों की फाइल पहुंचा देंगे। करियर में बदलाव की चर्चा घर पर कर सकते हैं।

मकर राशि
नौकरी करनेवालों को नए और अच्छे जॉब का ऑफर आ सकता है। कारोबार के प्रति आपको सतर्क रहने की जरूरत है. डेयरी उत्पाद से संबंधित व्यवसाय के लिए दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ कहीं टूर पर जा सकते हैं।

कुम्भ राशि
आज धनलाभ होगा। बिजनेस में बढ़ोत्तरी के लिये आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। बिजनेस पार्टनर का सहयोग आज आपके लिये फायदेमंद रहेगा। नौकरी में किये हुये काम का पूरा परिणाम मिलने वाला है।

मीन राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जायेगा। करियर में कुछ बदलाव होने वाला है। ऑफिस में नई पहल करने के लिये दिन अच्छा है। अधिकारी से सरप्राइज मिल सकता है। सहकर्मियों के व्यवहार से मन प्रसन्न हो जायेगा।