
आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ
अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 2 और भाग्यांक 8 है। आज के दिन में भावनात्मक ऊर्जा और अंतर्दृष्टि की अधिकता से वातावरण में भावनाओं को लेकर के संवेदनशीलता अधिक रहेगी। कुछ खास कार्यों में श्रम पर आधारित विविधता और विशिष्टता के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे। नया सीखने और नया करने के लिए तकनीकी या कड़ी मेहनत का सहारा लेंगे। आज के दिन में विशेष सफलता मिलने की संभावना रहेगी। कूटनीतिक स्तर पर भी आज के दिन विशेष प्रकार के कार्यों के लिए प्रयत्न किए जाएंगे। मूलांक 1,2,4,6 और 8 वालों को आज का दिन ज्यादा सफल रहने की संभावना है।
टैरोकार्ड के अनुसार आज का कार्ड 'द स्टार' के साथ 'एट ऑफ वेंड्स' है। आज के दिन में जहां उम्मीदें बहुत सारे विषयों से जुड़कर कल्पना शक्ति को बहुत ज्यादा विस्तार दे सकती हैं। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात भविष्य के विषयों पर इंस्पायर कर सकती है। जेनेरोसिटी के प्रभाव में आपका मन बह निकले उस ओर जो किनारे अभी तक आपने भी ना देखे हो। आज के दिन का पूरी तरह खुलकर आनंद उठाएं। धन के लिए किए गए प्रयास की सफल होने की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी की आपको कितना सहयोग मिल रहा है। अगर आपको अच्छी सफलता चाहिए तो आपको भी उतना ही सहयोग दूसरों को देना होगा जितना आप अपेक्षा रख रहे हैं।
वैदिक ज्योतिष (सनसाइन—मूनसाइन)
सनसाइन के अनुसार आज का दिन कार्यस्थल पर बेहद थका देने वाला हो सकता है। पूरी एनर्जी के साथ किए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक या भावनात्मक जिम्मेदारियों की वजह से थोड़ा व्यवधान रहेगा लेकिन उच्च अधिकारियों का सहयोग और अनुशासन कार्य पूरा होने तक रहने की संभावना है। लापरवाही आगे के लिए परेशानी में डाल सकती है।
मूनसाइन के अनुसार आज का दिन साथी के साथ उनके कार्य पर समर्थन देने और सहयोग देने का हो सकता है। आज जो व्यक्ति भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस कर रहे उनको सपोर्ट करना सहयोग संबंधों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा। रिश्तों में आज का दिन लंबी दूरी की यात्रा के लिए और एक दूसरे के लिए व्यावसायिक सहयोग की भावना से जुड़ा रहेगा।
कैसा रहेगा साप्ताहिक नौकरीपेशा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाला सप्ताह विशेष परिश्रम भरा रह सकता हैं सप्ताह के आरंभ में स्वयं की जिम्मेदारियों के अलावा भी दूसरों की जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। उच्च अधिकारियों का नियंत्रण भी थोड़ा अधिक दिखाई देगा। सप्ताह के अंत में स्थिति थोड़ी सामान्य हो सकती है। आर्थिक रूप से यह सप्ताह बेहतर रहने की संभावना है।
आपका सवाल
प्रश्न: बच्चों का नाम किस आधार पर रखा जाना चाहिए?
उत्तर: बच्चों का नाम रखने में बहुत सावधानी बरतने की आवश्यकता रहती है। कुछ लोग आजकल अपनी पसंद के नाम का चयन बच्चों के लिए करते हैं। सनातन संस्कृति में ऐसा माना जाता है कि बच्चों के नाम उनके जन्म नक्षत्र और उसके चरण पर आधारित होने से बच्चे को बहुत से लाभ सहज ही प्राप्त हो जाते हैं। इसके अलावा भी अंक ज्योतिष के अनुसार आजकल जन्म नाम के प्रथम अक्षर के अलावा भी टोटलिटी में पूरे जन्म नाम की न्यूमैरोलॉजिकल वैल्यू भी निकाल कर देखी जाती है। शिक्षा आय स्वास्थ्य वैवाहिक जीवन आदि प्रमुख चीजों में नाम का बड़ा महत्व रहता है। इसलिए नाम रखते समय बड़ी सावधानी रखनी चाहिए।
ज्यो पं चंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता
मेष:- आपकी भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। धर्म से जुडी यात्रा सफल रहेगी। विवेक से कार्य करें।
वृषभ:- परिवार में किसी समारोह की रुपरेखा बनेगी। बड़े खर्च सामने आएंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता, भय व तनाव का वातावरण रहेगा। पिता के साथ मतभेद सम्भव है।
मिथुन:- व्यावसाय में उधार पैसा आएगा। अस्वस्थता रहेगी। संतान के विवाह की चिंता बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। प्रेम प्रसंग में टकराव सम्भव है।
कर्क:- व्यापार में नई योजनाएं बनेंगी, जो लाभान्वित करेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। शत्रु आप के कार्यो में अवरोध पैदा करने की कोशिश करेंगे। परिवार में भय व कष्ट का माहौल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा।
सिंह:- आज आपकी धार्मिक आस्था बढ़ेगी। भवन के निर्माण में आ रही प्रशासनिक बाधा दूर होगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। बड़ा निवेश कर जोखिम न लें।
कन्या:- मनचाहा जीवन साथी मिलने से प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बार — बार हो रहे नुकसान से चिंतित रहेंगे। विवाद से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। भय व चिंता सताएंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
तुला:- नए लोगों से संपर्क आगे बढ़ने में मददगार साबित होगा। वाहन सुख मिलेगा। घर परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
वृश्चिक:- परिवार के लोगों की नासमझी की वजह से क्रोधित होंगे। राजनीति में नाम कमाने के लिए अधिक मेहनत करना होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। व्यवसायिक उन्नति होगी। नेत्र पीड़ा संभव है। परिश्रम अधिक होगा।
धनु:- मन में प्रसन्नता रहेगी। समय पर कार्य होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। विदेश जाने के प्रबल योग बन रहे हैं।
मकर:- आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नए वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है। मेहनत का फल न मिलने से क्रोध व दुःख होगा। चिंताजनक समाचार मिल सकता है। किसी के निजी मसलों में न पड़ें।
कुम्भ:- जीवनसाथी के साथ मतभेद होगा। आय के नए स्त्रोत हाथ आएंगे। संतो का सान्निध्य प्राप्त होगा। शरीर कष्ट रह सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी।
मीन:- कार्य की अधिकता रहेगी। संतान की उन्नती से खुश होंगे। राजकीय कोप का सामना कर पड़ सकता है, सावधान रहें। वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ समाचार मिलेंगे, लाभ होगा।
ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार
शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत: 1445
मु. मास: मुहर्रम- 23
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: द्वि.श्रावण (अधिक)
पक्ष: कृष्ण
शुभ मुहूर्त: आज मृगशिर नक्षत्र में प्रसूतिस्नान, विपणि-व्यापारारम्भ, हलप्रवहण, नामकरण व अन्नप्राशन आदि के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं। एकादशी नन्दा संज्ञक तिथि सम्पूर्ण दिवारात्रि है। एकादशी तिथि में वैसे यदि समय शुद्ध हो तो, यज्ञोपवीत, विवाहादि मांगलिक कार्य, चित्रकारी, देवोत्सव, यात्रा प्रवेश, देव कार्य व व्रतोपवास आदि कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं, पर अभी मलमास है व शुक्र भी अस्त है। इसलिए शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं हैं।
श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से पूर्वाह्न 10-54 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत, दोपहर 12-32 बजे से दोपहर बाद 02-10 बजे तक शुभ तथा सायं 05-26 बजे से सूर्यास्त तक चर के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 12-06 बजे से दोपहर 12-58 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम है।
दिशाशूल: शुक्रवार को पश्चिम दिश की यात्रा में दिशाशूल रहता है, पर आज वृष राशि के चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा की यात्रा में सायं 04-58 बजे तक व इसके बाद मिथुन राशि के चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा की यात्रा में सम्मुख रहेगा। यात्रा में सम्मुख चंद्रमा को लाभदायक व शुभप्रद माना गया है।
राहुकाल: प्रात: 10-30बजे से दोपहर 12-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।
चंद्रमा: चंद्रमा सायं 04-58 बजे तक वृष राशि में, तदुपरान्त मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
नक्षत्र: मृगशिर ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र भी सम्पूर्ण दिवारात्रि है। मृगशिर नक्षत्र में सभी विवाहादि मांगलिक शुभ कार्य प्रतिष्ठा, यात्रा व वास्तु विषयक कार्य करने योग्य हैं, पर शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए समय अभी शुद्ध नहीं हैं।
योग: व्याघात नामक नैसर्गिक अशुभ योग अपराह्न 03-05 बजे तक, तदन्तर हर्षण नामक नैसर्गिक शुभ योग है।
करण : बव नामकरण सायं 05-49 बजे तक, तदुपरान्त बालव नामकरण है। व्रतोत्सव: आज कमला (पुरुषोत्तम) एकादशी व्रत स्मार्तों का।
आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (वे, वो, क, कि) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। सायं 04-58 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि वृष व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म रािश मिथुन है। वृष राशि के स्वामी शुक्र व मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। इनका जन्म स्वर्णपाद से है।
Published on:
10 Aug 2023 05:58 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
