30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 14 April 2021 कन्या—कुंभ के काम होंगे सफल, जानें आपको क्या सौगात देंगे गणेशजी

14 April 2021 Rashifal Todays Horoscope 14 April 2021 Daily Rashifal 14 April 14 April 2021 rashifal aaj ka rashifal 14 April 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 14 April 2021 Horoscope 14 april 2021 rashifal love 14 April 2021 panchang 15 April 2021 Rashifal 14 अप्रैल 2021 राशिफल Rashifal 14 April 2021 14 April 2021 Ka Rashifal 14 April Ka Rashifal 14 April Rashifal 2021 14 April 2021 Rashifal In Hindi 14 अप्रैल 2021 राशिफल

6 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 14 April 2021 Today Horoscope 14 April 2021

Aaj Ka Rashifal 14 April 2021 Today Horoscope 14 April 2021

जयपुर. 14 अप्रैल 2021 को बुध‌वार का दिन है और चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है। चैत्र नवरात्र का दूसरा दिन है, इस दिन मां बृह्मचारिणी की पूजा—अर्चना की जाती है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि बुधवार को पहले भरणी नक्षत्र होने से काण नाम का अशुभ योग और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र होने से सिद्धि नाम का अशुभ योग बन रहा है।
इसके अलावा शाम 4 बजकर 14 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही सारे काम बनाने वाला सर्वार्थसिद्धि योग शाम 5 बजकर 27 मिनट से अगली सुबह सूर्योदय तक रहेगा।

मेष दैनिक राशिफल Aries Daily Horoscope
पारिवारिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। आप अपने घर में आनंद का अनुभव करेंगे। संतान सुखी रहेगी और कोई उपलब्धि प्राप्त करेगी।
वित्त— आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।
करियर— पेशेवर जीवन में सुख की अनुभूति होगी। बिजनेस के सिलसिले में आज का दिन बढ़िया रहेगा। ऑफिस में आप के काम से प्रोडक्टिविटी साफ दिखाई देगी। मानसिक तनाव में कमी होगी।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम के मामलों में आप काफी लकी रहेंगे। गृहस्थ जीवन में पार्टनर को भी समय देना जरूरी होगा नहीं तो तनाव बढ़ने की आशंका है।
हेल्थ— आपकी सेहत के लिए दिन अच्छा बना रहेगा।
लकी नंबर— 1
लकी कलर— पर्पल

वृष दैनिक राशिफल Taurus Daily Horoscope
पारिवारिक जीवन बढ़िया रहेगा। परिवार के छोटों का सहयोग आपका मिलेगा। पिताजी या वरिष्ठों का भी सहयोग प्राप्त होगा।
वित्त— आप अपनी किसी पुरानी हॉबी को आगे बढ़ाएंगे और उससे इनकम भी होगी।
करियर— करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपनी तेज बुद्धि का फायदा मिलेगा। प्राइवेट जॉब में वेतन वृद्धि के प्रयास में सफलता मिलेगी।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन जीने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे। प्रिय से नजदीकी बढ़ेगी। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज अच्छा रहेगा।
हेल्थ— आज का दिन स्वास्थ्य के प्रति बढ़ते तनाव से बाहर निकलेगा।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— पेरट ग्रीन

मिथुन दैनिक राशिफल Gemini Daily Horoscope
आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। घर में रहकर स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाएंगे। संतान के किसी काम से तनाव हो सकता है।
वित्त— आज का दिन आपके आर्थिक मामलों के लिए अनुकूल रहेगा। अनावश्यक खर्च पर थोड़ा ध्यान दें।
करियर— प्राइवेट जॉब में अतिरिक्त काम के कारण हल्का से तनाव बढ़ सकता है। पुश्तैनी बिजनेस में लाभ हो सकता है।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। गृहस्थ जीवन में कुछ तनाव रहेगा क्योंकि आपके जीवन साथी की सेहत बिगड़ सकती है।
हेल्थ— केवल खाने-पीने और व्यायाम ना करने से सेहत बिगड़ सकती है, इसलिए सतर्क बने रहें।
लकी नंबर— 7
लकी कलर— नेवी ब्लू

कर्क दैनिक राशिफल Cancer Daily Horoscope
अपने काम और नाम को आज और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा। मां दुर्गा की पूजा—अर्चना से लाभ मिलेगा।
वित्त—आर्थिक मामलों में आपके लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
करियर— बिजनेस के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी। आप अपने व्यवसायिक विरोधियों पर भारी पड़ेंगे और उनसे जीत कर ही रहेंगे। प्राइवेट नौकरी में अच्छे काम से आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपको पढ़ाई के सिलसिले में भी अच्छा मौका मिल सकता है।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। गृहस्थ जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी और आप जीवनसाथी के निकट आएंगे।
हेल्थ— स्वास्थ्य के मामले में आपके लिए आज का दिन सामान्य बना रहेगा।
लकी नंबर— 9
लकी कलर— आरेंज

सिंह दैनिक राशिफल Leo Daily Horoscope
आज आपका हौसला मजबूत होगा। खुद के प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। धर्म—कर्म में लगे रहेंगे।
वित्त— आपके खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी।
करियर— काम के सिलसिले में दिनमान मिश्रित रहेगा। बिजनेस में थोड़ा नुकसान हो सकता है पर प्राइवेट नौकरी वालों का दिन पूरी तरह अनुकूल रहेगा। काम पर फोकस रखना आपके भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थी जीवन में प्यार की भरमार रहेगी।
हेल्थ— मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और इस कारण शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— क्रीम

कन्या दैनिक राशिफल Virgo Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए उन्नति लेकर आ रहा है. मन खूब प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है।
वित्त— दिन लाभवाला साबित होगा। आज आपकी इनकम में जबरदस्त तेजी आएगी।
करियर— बिजनेस के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अनुशासित रहकर काम करना आपको फायदा दिलाएगा। जो लोग प्राइवेट नौकरी करते हैं, वह आज अपने अधिकारी को खुश कर सकते हैं.
दांपत्य व प्रेम— वैवाहिक संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लव लाइफ में यदि आपसी कोई विवाद है, तो उसे साथ बैठकर सुलझा लेंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने फिरने भी जा सकते हैं।
हेल्थ— सेहत के लिए कहीं परामर्श लेने जाएंगे। गृहस्थी में आज किसी की तबियत खराब रहेगी।
लकी नंबर— 6
लकी कलर— गोल्डन

तुला दैनिक राशिफल Libra Daily Horoscope
परिजनों के बीच बढ़िया तालमेल रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख की अनुभूति होगी। आज के दिन यात्रा करने से बचें।
वित्त— आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। घरेलू खर्च में बढ़ोतरी होगी।
करियर— पेशेवर जीवन में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी के काम में लगे लोग आज कुछ जमीन आदि खरीदने की बात करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के ट्रांसफर के योग बन सकते हैं और व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ होगा।
दांपत्य व प्रेम— गृहस्थ जीवन में झगड़े की आशंका बनी हुई है। आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें नहीं तो दिक्कत आ सकती है। प्रेम जीवन बिता रहे लोग खुश नजर आएंगे।
हेल्थ— आपके स्वास्थ्य के लिए दिन सामान्य रहेगा।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— पर्पल

वृश्चिक दैनिक राशिफल Scorpio Daily Horoscope
आज आपका भाग्य प्रबल रहेगा जिसकी वजह से कामों में सफलता मिलेगी। काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी। इससे मन हर्षित होगा।
वित्त— वित्तीय मामलों में आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है।
करियर— व्यवसायिक कामों में सफलता मिलेगी। आप अपने काम में अपनी कार्यकुशलता का पूरा फायदा उठाएंगे। आपका बॉस भी आपकी तारीफ करेगा।
दांपत्य व प्रेम— दांपत्य जीवन जीने वालों को आज सुख मिलेगा। गृहस्थ जीवन में आज जीवन साथी आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। लव लाइफ में आपके प्रिय का मूड थोड़ा गुस्से वाला हो सकता है।
हेल्थ—आज आपके स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा बना रहेगा।
लकी नंबर— 9
लकी कलर— रेड

धनु दैनिक राशिफल Sagittarius Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप मानसिक रूप से तनाव में रहेंगे. इसका असर आपके परिजनों पर भी पड़ सकता है।
वित्त— आप की ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से पैसों को लेकर ज्यादा बहस भी हो सकती है, थोड़ी सावधानी बरतें।
करियर— बिजनेस से लाभ के लिए आज का दिन अच्छा है। नौकरी पेशा लोगों को अपने काम पर ध्यान देना होगा और अपने बॉस से झगड़ा ना हो, इसका ध्यान रखें।
दांपत्य व प्रेम— यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, तो आज उनके लिए कोई गिफ्ट लेकर जाएं। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में खुशी को बढ़ाने के लिए अपने जीवनसाथी के लिए कोई ड्रेस लेकर जाएं।
हेल्थ— आज श्वांस संबंधी कोई दिक्कत आ सकती है, सतर्क बने रहें।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— पीला

मकर दैनिक राशिफल Capricorn Daily Horoscope
धार्मिक कार्यों में लगे रहेंगे। परिवार से प्रसन्नता प्राप्त होगी और संतान से भी विशेष खुशी होगी। लेकिन कोई परिचित विवाद कर सकता है।
वित्त— इनकम सामान्य रहेगी। बेवजह के खर्चों से आप परेशान रहेंगे।
करियर— करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बिजनेस में धीरे-धीरे लाभ के योग बनेंगे जो शाम तक स्पष्ट होंगे। प्राइवेट नौकरी में काम के सिलसिले में आप को और अधिक ध्यान देना होगा. समय रहते अपने काम को निपटाना एक चुनौती होगा।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन के लिए दिन काफी रोमांटिक रहेगा। आज आपका गृहस्थ जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन साथी या लवमेट के साथ कहीं हिल स्टेशन घूमने की प्लानिंग करेंगे।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— लाइट ब्लू

कुंभ दैनिक राशिफल Aquarius Daily Horoscope
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। संतान संबंधी कोई चिंता हो सकती है।
वित्त— इनकम के मामले में आज आप लकी रहेंगे और आप को उत्तम धन मिलेगा।
करियर— व्यवसायिक विरोधियों से आज थोड़ा सावधान रहें। नौकरी के सिलसिले में आपको अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा, तभी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन में किसी अन्य व्यक्ति का दखलअंदाजी करना आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है। यदि आप गृहस्थ जीवन में हैं तो आज थोड़ा सा संभल कर रहें, झगड़ा होने की आशंका है।
हेल्थ— बीपी, शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित लोगों को आज सावधान बने रहना होगा।
लकी नंबर— 4
लकी कलर— ग्रे

मीन दैनिक राशिफल Pisces Daily Horoscope
दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपका मूड अच्छा बना रहेगा। पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा बना रहेगा।
वित्त— कहीं से पैसे प्राप्त होंगे जिससे मानसिक तनाव भी दूर होगा।
करियर— काम के सिलसिले में आज का दिन कठिन रहेगा, इसलिए मेहनत करें। नौकरी में बदलाव का विचार हो तो सोच समझकर और सही दिशा में फैसला करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में आज काफी आसानी होगी और उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे।
दांपत्य व प्रेम— प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज बहुत रोमांटिक नजर आएंगे. अपने प्रिय को बहुत खुश रखेंगे कहीं बाहर घूमने भी जाएंगे। गृहस्थ जीवन बिता रहे लोग आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे जिससे उनके पार्टनर के चेहरे पर खुशी आ जाए।
हेल्थ— आज आपकी सेहत कमजोर रह सकती है।
लकी नंबर— 2
लकी कलर— सफेद