29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Horoscope Today 25 March 2021 सिंह—धनु—मीन के लिए सर्वाधिक शुभ दिन, जानें आपको क्या सौगात देंगे विष्णुजी

25 March 2021 Rashifal Todays Horoscope 25 March 2021 Daily Rashifal 25 March 2021 Daily Horoscope 25 March 2021 Horoscope Aaj Ka Rashifal दैनिक राशिफल 25 March 2021 rashifal aaj ka rashifal 25 March 2021 todays horoscope राशिफल Horoscope Today 25 March 2021 Horoscope 26 March 2021 25 march 2021 rashifal love 26 march 2021 panchang

4 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 25 March 2021 Today Horoscope 25 March 2021

Aaj Ka Rashifal 25 March 2021 Today Horoscope 25 March 2021

जयपुर. 25 मार्च 2021, गुरुवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी है। आज आमलकी एकादशी या रंगभरी एकादशी मनाई जा रही है। ज्योतिषाचार्य पंडित सोमेश परसाई बताते हैं कि आज सुबह 10 बजकर 3 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही गुरुवार को अश्लेषा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग भी बन रहा है।

मेष राशि- आज धार्मिक कार्य के प्रति आपका रुझान ज्यादा रहेगा। धार्मिक प्रवृत्ति के साथ ही आज पारिवारिक सुख भी प्राप्त होंगे।
वित्त- जमीन जायदाद संबंधी मामले में पैसे के लेनदेन से लाभ हो सकता है।
कैरियर- बिजनेस में पार्टनरशिप में लाभ होगा। प्राइवेट नौकरी में कार्यभार की अधिकता रहेगी।
दांपत्य व प्रेम- आज लवमेट से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। लाइफ पार्टनर से रिश्ते मजबूत होने से पारिवारिक व्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
हेल्थ- आज स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहतर होगा।
लकी नंबर 1
लकी कलर— मरून

वृष राशि- आपकी विचारधारा में आज सकारात्मक परिवर्तन होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।
वित्त- आज आपको कोई अचल सम्पत्ति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार अवश्य आएगा।
कैरियर- आज काम से जुड़ा निर्णय लेते समय सतर्क रहें। बिजनेस में दैनिक आय बेहतर होगी। कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। नौकरी पेशा लोग अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे।
दांपत्य व प्रेम- अविवाहितों के विवाह संबंधी कोई बातचीत उठ सकती है। लवमेट या लाइफ पार्टनर से पूरा सपोर्ट मिलेगा।
हेल्थ- आज खांसी जुकाम जैसी परेशानी रहेगी।
लकी नंबर 8
लकी कलर— नेवी ब्लू

मिथुन राशि- घर में किसी धार्मिक आयोजन संबंधी रूपरेखा बन सकती है। परिजनों में छोटी सी बात पर विवाद हो सकता है।
वित्त- अचानक ही कोई ऐसा खर्चा सामने आ जाएगा जिसकी वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है।
कैरियर- पब्लिक डीलिंग से संबंधित कार्यों में आज अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ संबंध खराब हो सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर का व्यवहार सहयोगात्मक तथा सामंजस्य पूर्ण रहेगा।
हेल्थ- आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।
लकी नंबर 7
लकी कलर— पिंक

कर्क राशि- घर में किसी मांगलिक कार्य के आयोजन संबंधी योजना बनेगी। संतान की किसी उपलब्धि से हर्ष होगा।
वित्त-जमीन जायदाद से जुड़े लोगों को खुश खबरी मिलेगी।
कैरियर-मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कुछ परेशानियां उठानी पड़ सकती है. बिल्डिंग मैटेरियल के काम में अच्छा मुनाफा होगा. ऑफिस में अधिकारियों अथवा कर्मचारियों के साथ बातचीत करते समय अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें।
दांपत्य व प्रेम- वैवाहिक संबंध आज मधुर बने रहेंगे. प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
हेल्थ- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना करें.
लकी नंबर 6
लकी कलर— पिंक

सिंह राशि- आज का दिन आपको अहम सफलता देने वाला है। किसी राजनैतिक पद या सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी.
वित्त- कोई पैतृक संपत्ति संबंधी मामला आपको अच्छी आय दिला सकता है। व्यर्थ की गतिविधियों में भी अपना धन नष्ट ना करें।
कैरियर- आज कैरियर में बदलाव लाने के लिए अच्छा दिन है. नौकरी पेशा व्यक्तियों को काम के सिलसिले में कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं.
दांपत्य व प्रेम-लवमेट से किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है. लाइफ पार्टनर से रोमांस के खूब मौके मिलेंगे.
हेल्थ- स्वास्थ्य के मामले में आज आप अपने आप को तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
लकी नंबर 9
लकी कलर— बादामी

कन्या राशि- आज किसी विशेष कार्य संबंधी योजना बनाने में दिन व्यतीत होगा। बच्चों के किसी कार्य के संपन्न करने से प्रसन्न होंगे।
वित्त- कोई बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। कोई नजदीकी व्यक्ति ही आपसे विश्वासघात कर सकता है।
कैरियर- शेयर्स जैसे जोखिम वाले कामों से दूर रहें। मॉडलिंग क्षेत्र में प्रगति होगी। नौकरी पेशा लोगों के अपने अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर के कारण आज पारिवारिक वातावरण सुखद बना रहेगा। लवमेट को कोई तोहफा देने का अच्छा समय है।
हेल्थ— आज सर्वाइकल की शिकायत रहेगी, अवश्य ध्यान रखें।
लकी नंबर 5
लकी कलर— पर्पल

तुला राशि- जीवन से जुड़ी समस्याओं का निराकरण होगा। संतान के भविष्य से संबंधित उचित मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
वित्त- आज आप पैसा बचाने पर जोर देंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
कैरियर- नौकरी के एक से अधिक मौके प्राप्त होंगें सावधानी पूर्वक चयन करें। बिजनेस में कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण कागजात चोरी हो सकते हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर की सलाह व सहयोग के कारण मनोबल व कार्य क्षमता बनी रहेगी। लवमेट से आपसी संबंधों में और अधिक नजदीकियां आएंगी।
हेल्थ-आज हल्की फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी।
लकी नंबर 4
लकी कलर— मेजेंटा

वृश्चिक राशि- कार्यों को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। आपके नजदीकी मित्र की सलाह व सहयोग मिलेगा।
वित्त- आपके कई बनते हुए आर्थिक कार्यों में रुकावट आ सकती है। व्यर्थ के कामों में धन न लुटाएं।
कैरियर- स्टॉक मार्केट से जुड़े व्यक्ति आज लिए हुए निर्णय का बाद में सुखद परिणाम पाएंगे। बिजनेस में कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग रहेगा। प्राइवेट नौकरी में किसी भी अनैतिक काम में ना पड़े अन्यथा किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से मुलाकात का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर से बेहतरीन सामंजस्य बना रहेगा।
हेल्थ- आज अपने स्वास्थ्य के लिए खानपान पर विशेष ध्यान रखना होगा।
लकी नंबर 3
लकी कलर— रेड

धनु राशि- आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं में आपका विशेष योगदान रहेगा। संतान की किसी समस्या के कारण परेशान रहेगे।
वित्त- प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम पूरा होने से आर्थिक लाभ हो सकता हेै। कीमती वस्तुओं को न बेचें।
कैरियर- बिजनेस में निवेश में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन या तबादले जैसी स्थितियां बन रही है।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट से कुछ तकरार रहेगी। लाइफ पार्टनर से समय रहते गलतफहमियों को सुलझाने से संबंधों में खटास नहीं आएगी।
हेल्थ- आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
लकी नंबर— 3
लकी कलर— आरेंज

मकर राशि- परिवार संबंधी कोई योजना कार्य रूप में परिणित हो सकती है। धर्म—कर्म में आज आप ज्यादा रमे रहेंगे।
वित्त- आज आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे।
कैरियर- दैनिक कामकाज में आर्थिक प्रगति होगी। आपका अटका धन भी मिल सकता है। प्राइवेट नौकरी में स्थान परिवर्तन या वेतन वृद्धि हो सकती है।
दांपत्य व प्रेम- लाइफ पार्टनर या लवमेट से कोई तोहफा मिल सकता है। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में तब्दील होगी।
हेल्थ- आज बुखार जैसी शिकायत रहेगी।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— ग्रे

कुम्भ राशि- ग्रह गोचर बहुत ही लाभदायक है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। विष्णुजी की पूजा करें, आपको हर काम में सफलता मिल सकती है।
वित्त- आज किसी को भी ब्याज के लालच में उधार धन न दें। धन निवेश करने के लिए समय उत्तम है।
कैरियर- प्राइवेट नौकरी में उच्च पद वालों को निकाले जाने की आशंका है। व्यवसाय के लिए बहुत अधिक फायदेमंद व तरक्की दायक दिन है। किसी को उधार माल देते समय पेमेंट की वापसी अवश्य सुनिश्चित कर लें।
दांपत्य व प्रेम- लवमेट या लाइफ पार्टनर का व्यवहार खुशनुमा व आनंदित बनाकर रखेगा।
हेल्थ- आज श्वांस संबंधी कोई दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। विष्णु पूजन से लाभ होगा।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— मेटेलिक

मीन राशि- आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। इसमें परिवार की सहमति मिलने में आपको आसानी होगी। संतान से सुख मिलेगा।
वित्त- कोई नजदीकी व्यक्ति ही विश्वासघात कर आपके धन को चुरा सकता है। सावधान बने रहें।
कैरियर- प्राइवेट नौकरी में आज टीम द्वारा सहयोग न मिलना आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। व्यवसायिक गतिविधियां मंद रहेंगी।
दांपत्य व प्रेम- प्रेम संबंध खुशनुमा बना रहेगा, घर में किसी बच्चे रूपी नए मेहमान के आने की शुभ सूचना भी मिल सकती है।
हेल्थ- आज बदलते मौसम के नकारात्मक प्रभाव से बचने के उपाय अवश्य करें।
लकी नंबर— 8
लकी कलर— मेटेलिक