1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 28 june: जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे, बता रहे हैं तीन ज्‍योतिषाचार्य

पढ़े तीन ज्‍योतिषियों से राशिफल स‍मेत फैमिली एस्‍ट्रो स्‍पेशल सिर्फ पत्रिका पर

7 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Jun 27, 2023

rashifal.png

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 1 है। इसके मायने यह है कि आज के दिन में विशेष कार्य करने की ऊर्जा उपलब्ध है जो काम पिछले दिनों अटक अटक कर के पूरे नहीं हो रहे थे या कुछ नकारात्मकता जिनमें थी उन कार्यों को आज किया जा सकेगा। लेकिन मन में निराशा आया नकारात्मकता के साथ आगे बढ़ना आज भी ठीक नहीं रहेगा। पूरे तौर पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ जो लोग आगे बढ़ेंगे आज के दिन का सही उपयोग कर पाएंगे न्यायालय या वाद-विवाद की स्थितियों को निपटाने के लिए आज का दिन श्रेष्ठ है। पारिवारिक जिम्मेदारियों या सामाजिक कार्यों के लिए आज परिश्रम करना पड़ सकता है। ऐसे कार्यों में भी धन खर्च करना पड़ सकता है जिनकी पहले से योजना नहीं बनाई गई है। मूलांक 1,3,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने की संभावना है।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार आज का दिन आपसी संघर्ष के साथ-साथ समन्वय का भी रहेगा। कुछ मुद्दों पर सहमति और कुछ मुद्दों पर संघर्ष इस स्थिति से जहां एक ओर रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे। वही सेलफिशनेस और ईगो के कारण नए कामों की शुरुआत होने में समस्या आएगी। उच्च अधिकारी और साथी कर्मियों के बीच सहमति न बन पाने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी रह सकती है।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन इस बात पर निर्भर करेगा साथी के पास कितनी फुर्सत है अगर समय उपलब्धता रही तो मौसम अनुकूल होने के कारण यह दिन भावनात्मक संबंधों को प्रगाढ़ का देने वाला साबित हो सकता है। फिर भी जहां संबंधों में पिछले दिनों कुछ बातों को लेकर विचार भिन्नता थी उन मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने के अवसर आज के दिन में उपलब्ध रहेंगे। भावनात्मक तौर पर आज का दिन बेहतर साबित होगा।

कैसा रहेगा साप्ताहिक व्यापार राशिफल

व्यापार के लिहाज से आने वाला सप्ताह मौसम से संबंधित रुकावटओं के कारण के प्रकार की देरी और सुस्ती से जुड़ा रह सकता है। आने वाले सप्ताह में भविष्य को लेकर थोड़ी चिंता करने वाले समाचार भी मिल सकते हैं। सप्ताह के प्रथम 2 दिन वर्तमान समस्याओं को सुलझाने में निकलेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आने वाली चीजों को लेकर नई योजना बनाने में गुजर सकता है। सप्ताह का अंतिम भाग पुराने पेमेंट उलझे हुए तनावपूर्ण मुद्दे और कुछ गलतियों के उजागर होने से मानसिक अशांति में निकलने की संभावना रहेगी। थोड़ा धन प्रबंधन भी करना पड़ सकता है।


आपका सवाल

प्रश्न: भारतीय संस्कृति में महिलाएं आटा गूंथने के बाद उंगलियों से निशान क्यों बनाती हैं ?

उत्तर: आटा लगाने के बाद उस पर अपनी उंगलियों से निशान बनाते हुए आटे को दबाना का अगर वैज्ञानिक या मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करें तो हम पाते हैं कि हर व्यक्ति अपना कार्य करने के बाद इस इच्छा से जुड़ा रहता है कि उसके कार्य करने के बाद भी उसको व उसके काम को पहचाना जा सके। संयुक्त परिवार में अलग-अलग कार्य अलग-अलग व्यक्तियों द्वारा किए जाते थे यह परंपरा वहीं से आई है। सभी सदस्य अपना कार्य करने के बाद कोई न कोई ऐसा निशान या चिन्ह छोड़ना चाहते थे जिससे प्रतीत हो कि यह कार्य उन्होंने ही किया है। इसी श्रेणी में आटा लगाने के बाद उस पर अपनी उंगलियों के निशान छोड़ना इसी क्रम में देखा जाना चाहिए।

लेकिन सनातन संस्कृति में कुछ बातें ऐसी भी है जो मनोविज्ञान से ऊपर परा ज्ञान से जुड़ी हुई है। जैसे कि संस्कृति में पितरों के लिए अर्पित किए जाने वाले चावल और आटे के लोई गोल रखी जाती हैं। उन पर कोई भी दबाव बनाकर के चिन्ह नहीं बनाए जाते ऐसे में अगर आप देखें तो हर उस पदार्थ पर जो मनुष्यों के खाने के योग्य माने गए उन पर कुछ ना कुछ निशान अवश्य बनाए गए। जिससे यह भली-भांति पता लगाया जा सके की यह भोजन पितरों के लिए नहीं मनुष्यों के लिए है।

इसमें एक और महत्वपूर्ण बात भी है जो दो चीजों से जुड़ी हुई है पहली आटे के अंदर उंगलियों को दबा कर के बनाएंगे निशान के अंदर थोड़ा पानी भी भरा जाता था वह उस आटे में लौच(नरम) के लिए और नरम करने के लिए बनाया जाता था। इसी के साथ पहला टुकड़ा आटे में से तोड़कर के दूसरी तरफ जोड़ा जाता था। इस बात का प्रतीक है कि यह अब पूरे परिवार के भोजन के काम आएगा और इस तरह से वह अंतिम टुकड़ा कुत्ते के लिए बनाए जाने वाली रोटी में काम आता था। पहला हिस्सा गाय के लिए बनने वाली रोटी के लिए होता था संयुक्त परिवार में अब भी इस परंपरा का निर्वहन होता है।

आज का दैनिक राशिफल ज्यो पं चंदन श्याम नारायाण व्यास पंचांगकर्ता के साथ


मेष:- पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढ़ेगी। घर में साज — सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती हैं। जीवनसाथी के व्यवहार परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। समय अनुकूल है।

वृषभ:- मनचाही सफलता मिलने से प्रस्नन होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

मिथुन:- कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आप फ़ालतू मे ज्यादा निरर्थक सोचते हैं।

कर्क:- दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी।परिजन से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग है। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

सिंह:- अपने निजी संबंधों में छोटी — छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा लेकिन मेहनत अधिक होगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी।


कन्या:- अध्ययन में बेहतर सफलता के योग है। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शांति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

तुला:- राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे। उन्नती के नए अवसर मिलेंगे। आर्थिक लाभ के योग है। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा। शिव उपासना में समय बीतेगा।

वृश्चिक:- समय पर काम पूर्ण करें। अपनी जिमेदारी को पूरा करें। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे है जो जल्द पूरा होगा। किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होंगे।

धनु:- किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाय फिर उसे लागू करें। सफल होंगे।


मकर:- परिजन की मदद से रुके काम पुरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे। संतान के व्यवहार से दुखी होंगे।

कुम्भ:- कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधो में नजदीकिया आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान है। बेहतर होगा समझ से काम लें।

मीन:- व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आपके व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्यन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें। अपने ही धोखा दे सकता है। शिव की आरधना से कामना पूर्ण होगी।

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पंडित घनश्यामलाल स्वर्णकार के साथ

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1444
मु. मास: जिलहिज-09
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: वर्षा
मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल

शुभ मुहूर्त: आज विवाह का दोष युक्त मुहूर्त चित्रा में (केतुयुति) व स्वाति में (शनि वेध दोष), इसके अतिरिक्त चित्रा नक्षत्र में नामकरण, अन्नप्राशन, चौल-मुण्डन, अक्षरारम्भ, विद्यारम्भ, विपणि-व्यापारारम्भ, हलप्रवहण, रामसुर प्रतिष्ठा, गृह-प्रवेश का अशुद्ध व उपनयन का (सोपदातिथि दोष युक्त) मुहूर्त है। दशमी पूर्णा संज्ञक तिथि रात्रि 03-19 बजे तक , तदन्तर एकादशी नन्दा संज्ञक शुभ तिथि है। दशमी तिथि में समस्त शुभ व मांगलिक कार्य यथा-विवाह, गृहारम्भ, प्रवेश, यात्रा, अलंकार, राजकीय कार्य और सभी घरेलू उत्सव व कार्यादि शुभ व सिद्ध होते हैं।

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 09़-05 बजे तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 10-47 बजे से दोपहर 12-30 बजे तक शुभ तथा अपराह्न 03-55 बजे से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। बुधवार को अभिजित नामक मुहूर्त शुभकार्यारम्भ में वर्जित माना जाता है।

दिशाशूल: बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चंद्र स्थिति के अनुसार आज पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।

राहुकाल: दोपहर 12-00 बजे से दोपहर बाद 1-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासंभव वर्जित रखना हितकर है।

चंद्रमा: चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि तुला राशि में है।


नक्षत्र: चित्रा ‘‘मृदु व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र सायं 04-01 बजे तक, तदन्तर स्वाति ‘‘चर व तिङर््यंमुख’’ संज्ञक नक्षत्र है। चित्रा नक्षत्र में शान्ति, पुष्टता, कारीगरी, वास्तु, अलंकार, वस्त्र, जनेऊ और कृषि सम्बन्धी कार्य शुभ कहे गए हैं।

योग: परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग प्रात: 06-08 बजे तक, तदन्तर अन्तरात सूर्योदय पूर्व प्रात: 05-15 बजे तक शिव नामक नैसर्गिक शुभ योग है।

विशिष्ट योग: रवियोग नामक दोष समूह नाशक शक्तिशाली शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि है। करण: तैतिल नामकरण अपराह्न 03-12 बजे तक, तदन्तर गर-वणिजादिक करण क्रमश: है। व्रतोत्सव : आज आशा दशमी व्रत, गुप्त नवरात्र व्रत, पारणा, नवरात्रोत्थापन, मन्वादि, गिरिजा दशमी पूजा, उल्टारथ व पुनर्यात्रा तथा हज्ज यात्रा (मु.) है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: आज जन्म लेने वाले बच्चों के नाम (र, री, रू, रे, रो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। इनकी जन्म राशि तुला है। तुला राशि के स्वामी शुक्र है। इनका जन्म रजतपाद से है, जो शुभ माना जाता है। ये जातक बुद्धिमान, साहसी, धनवान, दानी, सुशील, सुन्दर, कलाकार, आस्थावान, उदार और सुन्दर लिखावट वाले होते हैं। इनका भाग्योदय 30-32 वर्ष की आयु तक होता है। तुला राशि वाले जातकों को भूमि-भवन, जायदाद आदि के विषय में कुछ परेशानी हो सकती है। किसी प्रकार के झंझट से मानसिक पीड़ा रहेगी।