
Aaj Ka Rashifal 8 March 2020
जयपुर.
रविवार का दिन ज्यादातर लोगों के लिए अच्छा साबित होगा। वैसे वृश्चिक व तुला राशि के जातकों को नवग्रहों के गोचर विशेष लाभान्वित करेंगे।
मेष राशिफल: पारिवारिक, सामाजिक जीवन में खुशी महसूस करेंगे। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी, नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक— 1
वृष राशिफल: आज का दिन अच्छा रहने का योग है। धन खर्च हो सकता है पर धार्मिकता की तरफ झुकाव बढेगा। जीवनसाथी लाभ प्रदान करेंगी। स्वास्थ्य अच्छा रहने का योग बना है। शुभ अंक— 3
मिथुन राशिफल: बुधदेव के प्रभाव से धन आगम हो सकता है। हरा रंग शुभ है। पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। व्यवसाय में आगे बढ़ सकते हैं। जॉब में सफल रहेंगे। शुभ अंक— 2
कर्क राशिफल: नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धन आगमन के संयोग हैं। जरूरी कामों के लिए लोगों का सहयोग ले सकते हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति करेंगे। शुभ अंक— 4
सिंह राशिफल: आज आर्थिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। नौकरी में भी स्थान परिवर्तन की संभावना है। शुभ अंक— 6
कन्या राशिफल: व्यवसाय अथवा जॉब में सुधार होगा। शुक्र व शनिदेव के आशीर्वाद से लाभ सम्भव है। विद्यार्थियों को संघर्ष करना होगा। आज सूर्य को जल अर्पित करें। शुभ अंक— 6
तुला राशिफल: स्वास्थ्य कारणों से चिंतित रहेंगे। धन का अपव्यय होगा। व्यवसाय अथवा जॉब में सुधार होगा। प्रेमिका अथवा जीवनसाथी लाभ प्रदान करेंगी। शुभ अंक— 7
वृश्चिक राशिफल: पारिवारिक, सामाजिक, राजनीतिक प्रभाव में वृद्धि होगी। यात्रा से लाभ होगा। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। प्रेम दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। शुभ अंक— 5
धनु राशिफल: व्यवसाय, जॉब में सफलता प्राप्त होगी। धन आगमन के योग हैं। जीवनसंगिनी आज आपको लाभ प्रदान कर सकती हैं। प्रभाव में वृद्धि होगी। शुभ अंक— 8
मकर राशिफल: कोई रुका कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर है। नौकरी, व्यवसाय में लाभ होगा। आज सूर्य को जल अर्पित करें। शुभ अंक— 8
कुम्भ राशिफल: मानसिक चिंता रहेगी। व्यवसाय या जॉब में कोई नया दायित्व मिल सकता है। परिजनों से आशीर्वाद लें। धन का अपव्यय होगा। शुभ अंक— 9
मीन राशिफल: विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। व्यवसाय, जॉब में सफलता प्राप्त होगी। धन आगमन के योग हैं। किसी भी हाल में विवाद न करें। शुभ अंक— 7
Updated on:
08 Mar 2020 08:15 am
Published on:
08 Mar 2020 08:15 am
