10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक के ठिकानों पर ACB की रेड, मिली करोड़ों की ऐसी चीज, टीम हैरान

ACB raid in Jaipur : सुवालाल पहाड़िया का जगतपुरा में 400 वर्ग गज का मकान है। वही उसने जयपुर शहर के आस-पास कई जगह मकान और दुकानों को खरीद रखा है जिन्हें किराए पर दे रखा है।

2 min read
Google source verification
anti_corruption_bureau.jpg

ACB raid in Jaipur : भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान करोड़ों रुपए के आवासीय और कृषि भूमि के दस्तावेज देखकर एसीबी भी हैरान रह गई। आरोपी की पत्नी के नाम का बैंक लॉकर मिला है जिसकी तलाशी ली जाएगी। भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो के डीजी राजीव शर्मा ने बताया कि समाज कल्याण विभाग जयपुर के संयुक्त निदेशक सुवालाल पहाड़िया के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति की शिकायत मिली थी। इस पर शिकायत का सत्यापन करवाया गया। सत्यापन में आय से अधिक परिसम्पत्तियां अर्जित करने का मामला पाए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जयपुर नगर तृतीय के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने जयपुर शहर और आस-पास स्थित अलग अलग 6 ठिकानों पर तलाशी की कार्रवाई की।

रिश्तेदारों के नाम पर भी ले रखी है सम्पत्ति
एसीबी को अब तक मिले दस्तावेजों में सामने आया कि आरोपी अधिकारी ने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से कई जगह सम्पत्ति अर्जित कर रखी है। जो वैध आय से कहीं अधिक है। एसीबी को आवासीय, व्यवसायिक, भूखण्डों फ्लैटों एवं म्यूचुवल फंड इश्योरेंस आदि में निवेश कर रखा था। आरोपी एवं उसके परिजनों के नाम से अलग अलग स्थानों पर करीब 36 आवासीय एवं कृषि भूमि के दस्तावेज बरामद हुए है। जिनकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

जयपुर के मकान और दुकान किराए पर उठाए
सुवालाल पहाड़िया का जगतपुरा में 400 वर्ग गज का मकान है। वही उसने जयपुर शहर के आस-पास कई जगह मकान और दुकानों को खरीद रखा है जिन्हें किराए पर दे रखा है। जमवारामगढ़ में कृषि भूमि ले रखी है। इसके साथ ही करधनी शॉपिंग सेंटर में प्लॉट ले रखा है जिसमें दुकान और मकान दोनों किराए पर दे रखे हैं। इसके साथ ही मालवीय नगर का भूखण्ड भी किराए पर उठा रखा है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News : किसानों के राजस्थान से दिल्ली कूच से पहले एक्शन में पुलिस, सुबह 5 बजे इस किसान नेता को धरा!


लॉकर उगलेगा सोना
आरोपी सुवालाल पहाड़िया ने अपनी पत्नी के नाम से एक बैंक लॉकर भी लिया है। जिसकी एसीबी तलाशी लेगी। माना जा रहा है कि लॉकर में सोना चांदी सहित और भी जरूरी दस्तावेज एसीबी को मिल सकते है। एसीबी ने सुवालाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण पीसी एक्ट में दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Politics : भाजपा का वादा, अब राजस्थान में ना दंगे होंगे और ना मंदिर तोड़े जाएंगे : शाह