15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सर्विस रोड पर फेरो कवर टूटने से आए दिन हो रहे हादसे, जल्द से जल्द नाले की मरम्मत करवाने की मांग

जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति उपचार के लिए आते है जो रात के अंधेरे में कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है। पिछले दो दिन में रात के अंधेरे में कई व्यक्ति व वाहन चालक इसका शिकार हो चुके है।

less than 1 minute read
Google source verification

कानोता कस्बा स्थित कानोता थाने के पास सर्विस रोड किनारे बनी नालियों के ऊपर लगे फेरो कवर कई दिनों से टूटा हुआ है, जो हादसे को न्योता दे रहा है। इसके बावजूद टोल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जबकि फेरो कवर टूटने के बाद प्रशासन ने नाला लाकर रखवा दिया लेकिन मरम्मत कार्य शुरू करवाने का इंतजार है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पास ही दो निजी अस्पताल संचालित है, जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति उपचार के लिए आते है जो रात के अंधेरे में कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है। पिछले दो दिन में रात के अंधेरे में कई व्यक्ति व वाहन चालक इसका शिकार हो चुके है। स्थानीय दुकानदारों व अस्पताल संचालकों द्वारा टोल प्रशासन से नाले की जल्द से जल्द मरम्मत करवाकर आए दिन होने वाले हादसों से लोगों को बचाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध लबालब, फिर भी नहीं मिल रहा पूरा पानी