जयपुर। राजस्थान में आए दिन सड़के लहूलुहान हो रही है। राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ाता ही नज़र आ रहा हैं। ड्राइवर की लापरवाही, देश व प्रदेश में खराब रोड इंजीनियरिंग भी हादसों का बड़ा कारण बनकर सामने आ रही है। देश व प्रदेश में खराब रोड इंजीनियरिंग भी हादसों का बड़ा कारण बनकर सामने आ रही है। दूसरी तरफ जितने भी सड़क हादसे होते है उनमें से ज्यादातर की वजह बेलगाम स्पीड़ होती है। तेज गति से वाहन चलाने के दौरान ओवरटेक की स्थिति में सामने से दूसरा वाहन आ जाता है तो अक्सर ड्राइवर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो देता है और हादसा हो जाता है। राजधानी के लिए सोमवार का दिन हादसों का दिन रहा। धौलपुर और सीकर में हुए दो सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। इनके अलावा दो अन्य सड़क हादसों में 9 लोग घायल हो गए।