2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हत्या मामले में फरार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

जयपुर

image

Newsdesk

Aug 02, 2026

Rajasthan

चेन्नई. पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर हत्या के मामले में फरार आरोपी अदिरी राठीदेवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. ए. अमलराज, I.C.P. के आदेश पर सभी जिलों में लंबित मामलों को प्राथमिकता देते हुए फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, 2021 में राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल पुलिस स्टेशन में सुनीता की हत्या और गहनों की चोरी का मामला दर्ज हुआ था। आरोपी अदिरी राठीदेवी को पहले गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन ज़मानत पर बाहर आने के बाद वह महिला कोर्ट में पेश नहीं हुई और फरार हो गई। इसके चलते गत 14 जुलाई को कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
पुलिस इंस्पेक्टर की अगुवाई में टीम ने गहन तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान एर्नावूर से अदिरी राठीदेवी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, वारंट तामील किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।