
जयपुर। आमजन की समस्याओं का राजकीय कार्यालयों में समय पर समाधान हो, कार्मिक पूरे कार्यालय समय में अपनी सीट पर बैठ कर काम करे, इसे सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गम्भीर हैं। प्रशासनिक सुधार विभाग की टीम ने गुरुवार को सलुम्बर जिला मुख्यालय पर विभिन्न राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण कर कार्मिकों के समय पर कार्यालय में आने की जांच की। इस दौरान 47 उपस्थिति पंजिकाओं का निरीक्षण किया गया। इनमें 18 प्रतिशत राजपत्रित और 23 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
इसी प्रकार बुधवार को इस टीम ने उदयपुर जिला मुख्यालयों पर कई राजकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया जिसमें 43 प्रतिशत राजपत्रित और 33 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित मिले। इस टीम में विभाग की शासन सचिव उर्मिला राजोरिया, उप शासन सचिव महेन्द्र परेवा, महेन्द्र कुमार सरावता, चेना राम भदाला और दयाराम गुर्जर शामिल रहे। इससे पूर्व इस टीम ने मंगलवार को जल भवन, जयपुर का निरीक्षण किया जिसमें 54 प्रतिशत राजपत्रित और 57 प्रतिशत अराजपत्रित कार्मिक अनुपस्थित मिले।
अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गये हैं तथा जवाब संतोशजनक नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
Updated on:
30 Jan 2025 04:24 pm
Published on:
30 Jan 2025 04:18 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
