30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर एयरपोर्ट अब निजी हाथों में, अडाणी ग्रुप ने लगाई सबसे बड़ी बोली

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Pushpendra Singh Shekhawat

•

Updated: 25 Feb 2019, 6:07 PM IST

jaipur airport

जयपुर एयरपोर्ट अब निजी हाथों में, अडाणी ग्रुप ने लगाई सबसे बड़ी बोली

विकास जैन / जयपुर। जयपुर का सांगानेर हवाई अड्डा जल्द ही निजी हाथों में जाएगा। प्रदेश के सबसे बड़े इस हवाई अड्डे का संचालन करने के लिए सोमवार को नई दिल्ली में खोली गई वित्तीय निविदा में अडाणी समूह ने सबसे बड़ी बोली लगाई है। जानकारी के अनुसार देश के छह एयरपोर्ट के लिए बोली लगाई गई, जिनमें अडानी ग्रुप ने पांच में जीत हासिल की है। जो पांच एयरपोर्ट अडानी ग्रुप के कब्‍जे में आए हैं वो जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, मेंगलुरु और त्रिवेंद्रम हैं।

जानकारी के अनुसार इन एयरपोर्ट पर अडानी ग्रुप 50 साल तक अपग्रेड और ऑपरेट करेगा। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विजेता का चयन मासिक प्रति यात्री शुल्क के आधार पर किया है। जल्द ही आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ये एयरपोर्ट अडाणी समूह को सौंप दिए जाएंगे।

सुविधाएं बढ़ेगी, पर महंगा ना हो जाए

माना जा रहा है कि निजी हाथों में दिए जाने के साथ ही जयपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ेगी। अभी देश के कई राज्यों की राजधानियों के लिए भी जयपुर से सीधी कनेक्टिविटी नहीं है या फिर सीमित है। लेकिन निजी हाथों में देने के बाद सबसे बड़ा अंदेशा एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं के महंगा होना भी हो सकता है।