
Aravali Green Wall: गुजरात से दिल्ली तक बनने वाली अरावली ग्रीन वॉल के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान के लिए अलग से 'हरित अरावली' योजना तैयार की गई है। वन विभाग ने इसमें वर्ष 2028-29 तक के लक्ष्य भी तय किए हैं। कार्य योजना में पेड़ों की सुरक्षा और तकनीक का उपयोग करके वनों का विस्तार करने का प्रावधान किया है।
दुर्गम क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनों का विस्तार तेज करने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। ड्रोन के जरिए बीज बोए जाएंगे। चालू वित्तीय वर्ष में 32241 हेक्टेयर क्षेत्र में वनीकरण और भूमि उपचार का कार्य प्रस्तावित है। राज्य सरकार ने बजट में हरित अरावली विकास परियोजना के लिए 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। अरावली क्षेत्र में सबसे ज्यादा अलवर और उदयपुर जिले में वनीकरण कार्य होगा।
अत्याधिक संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों को रोकने लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। आग से सुरक्षा के लिए फायर लाइन बनाई जाएगी। कंक्रीट दीवार, कांटेदार तार बाड़, चेन लिंक बाड़, झाड़ीदार बाड़ और सौर ऊर्जा चलित बाड़ लगाने पर विचार किया जा रहा है। ऊर्जा चलित बाड़ हल्का विद्युत प्रवाह उत्पन्न करती है और अवैध प्रवेश को रोकती है।
| अजमेर | 10,214 |
| अलवर | 13,250 |
| बांसवाड़ा | 9,804 |
| भरतपुर | 2,600 |
| भीलवाड़ा | 9,325 |
| चित्तौड़गढ़ | 9,314 |
| दौसा | 2,450 |
| डूंगरपुर | 7,990 |
| जयपुर | 13,420 |
| झुंझुनूं | 5,865 |
| करौली | 7,261 |
| नागौर | 8,230 |
| पाली | 3,713 |
| प्रतापगढ़ | 8,082 |
| राजसमंद | 4,997 |
| सवाईमाधोपुर | 4,850 |
| सीकर | 4,867 |
| सिरोही | 4,132 |
| उदयपुर | 18,495 |
| कुल क्षेत्रफल हेक्टेयर में | 1,48,859 |
Updated on:
28 Apr 2025 09:21 am
Published on:
28 Apr 2025 09:17 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
