23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आरएएस अधिकारी से मारपीट के बाद अब आरएएस एसोसिएशन ने नरेश मीणा के खिलाफ खोला मोर्चा

Rajasthan Politics: कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने बुधवार को वोटिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से मामला गर्मा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 13 Nov 2024, 3:34 PM IST

naresh meena

जयपुर। टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा द्वारा उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मारने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इधर आरएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले और आपत्ति दर्ज कराई।
कांग्रेस के बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने बुधवार को वोटिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात उपखण्ड अधिकारी अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया। इसके बाद से मामला गर्मा गया है। इधर जयपुर में आरएएस अधिकारियों की लॉबी सक्रिय हो गई। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के थप्पड़ मारने पर आपत्ति जताई। आरएएस एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन से मिले।
नरेश मीणा टोंक जिले के देवली-उनियारा विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। उनका आरोप है कि पोलिंग के दौरान ईवीएम मशीन पर उनका चुनाव चिंह्न हल्का दिखाई दे रहा है। इसके बाद वे विरोध जताने लगे। इसके बाद उनकी मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी से बहस हो गई। और इस दौरान वे अपना आपा खो बैठे और एसडीएम अमित चौधरी के थप्पड़ मार दिया।

आपको बता दें कि इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बना हुआ है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद मीणा और भाजपा की तरफ से राजेन्द्र गुर्जर मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस से बागी व निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने इस चुनावी मुकाबला को त्रिकोणीय बना दिया है।

यह भी पढ़ें: आपा खो रहे राजस्थान के ये नेताजी, बेलगाम बोल से “सियासी पारे” में आया उछाल

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग