5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो दिन बाद प्रदेश में फिर से जमकर बरसेंगे मानसूनी बादल! यहां शुरू हुआ फुहारों का दौर

www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Dinesh Saini

Aug 07, 2018

Rain

आज सुबह से रिम -झिम बारिस होने लगी --लोग रेनकोट और छाता ले कर काम पर निकले

जयपुर। बारिश का लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रदेशवासियों को मानसून एक बार फिर से राहत देने वाला है। राजस्थान में फिर से मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होने लगी है। जिसके चलते प्रदेश के उदयपुर संभाग में करीब दो पखवाड़े के बाद सुबह से आसमान में बादलों का डेरा लगा हुआ है और राहत की फुहारें गिरी। जिससे सडक़े गीली हो गई साथ ही वातावरण में ठंडक छा गई। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों ने भी हल्की फुहारों का आनन्द लिया। शहर का मौसम सुहावना हो गया है। वहीं राजधानी में भी सोमवार शाम को कुछ जगहों से बूंदाबांदी की खबरें है।

दो दिन इंतजार फिर जमाझम
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में 9 अगस्त से बारिश का दौर फिर शुरू होने का अनुमान है। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी भी दी गई है। मानसून के फिर से सक्रिय होने पर अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौडगढ़़, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में बारिश होने का अनुमान है। अगले चौबीस घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन और बारिश के लिए इंतजार करना होगा। हालांकि मानसून के फिर से सक्रिय होने के लिए राजस्थान में परिस्थतियां अनुकूल बनी हुई है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।


बाशि के लिए प्रदेश के वाशिंदों में बढ़ी बैचेनी
प्रदेश में एक सप्ताह से मानसून का दौर थमने से प्रदेश के वाशिंदों में बैचेनी बढ गई है और अब एक-एक दिन बारिश के इंतजार में गुजर रहा है। वहीं राजधानी जयपुर में सावन का दूसरा सोमवार भी सूखा बीत गया और बारिश का इंतजार कर रहे लोगों को शाम तक मायूसी ही हाथ लगी। मौसम विभाग का कहना है कि अभी बारिश के लिए दो दिन का इंतजार और करना होगा।

राजधानी जयपुर में सावन का दूसरा सोमवार सूखा ही निकल गया। लोगों ने अच्छी बारिश के लिए शहर के शिवालयों में पूजा अर्चना की। सोमवार की तरह आज भी राजधानी जयपुर में सुबह काली घटाएं उठी तो लोगों में बारिश का इंतजार बढ गया।

सोमवार को राजधानी जयपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया वहीं आज सुबह 7 बजे राजधानी जयपुर का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया।