29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद हाई अलर्ट पर जयपुर, SMS स्टेडियम को उड़ाने की मिली धमकी; IPL से पहले बढ़ाई सुरक्षा

Operation Sindoor: राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर सुरक्षा के लिहाज से केंद्र में आ गई है। गुरुवार सुबह सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 8 May 2025, 5:54 PM IST

SMS stadium

SMS stadium

Operation Sindoor: राजस्थान की राजधानी जयपुर एक बार फिर सुरक्षा के लिहाज से केंद्र में आ गई है। गुरुवार सुबह सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। यह धमकी सुबह 9:13 बजे राजस्थान क्रीड़ा परिषद को ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसमें लिखा था- 'ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने के बाद अब एसएमएस स्टेडियम को बम से उड़ाया जाएगा।'

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

धमकी भरा ईमेल मिलते ही क्रीड़ा परिषद के अधिकारियों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद QRT (क्विक रिस्पॉन्स टीम), बम निरोधक दस्ता, साइबर सेल और जयपुर पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। स्टेडियम को खाली करवा कर पूरे परिसर को सील कर दिया गया और चप्पे-चप्पे की तलाशी ली गई। एक घंटे की गहन जांच के बाद कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से स्टेडियम की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है।

IPL मैच से पहले बढ़ी सुरक्षा

SMS स्टेडियम में आने वाले दिनों में एक महत्वपूर्ण IPL मैच होना है, ऐसे में इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गई हैं। मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और प्रत्येक आगंतुक की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है।

यहां देखें वीडियो-


मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ का बयान

राज्य के खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी की सूचना मिलने के बाद मैंने प्रशासन और सुरक्षा अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और प्रदेश की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन घबराएं नहीं, सब कुछ सुरक्षित और नियंत्रण में है।

साइबर जांच शुरू, संदिग्ध की तलाश

पुलिस की साइबर टीम ईमेल भेजने वाले की पहचान में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, ईमेल की भाषा और संदर्भ ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी हो सकती है, इसलिए जांच एजेंसियां इसे बड़ी साजिश के एंगल से भी देख रही हैं। पुलिस और प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह या डर में न आएं और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान ने राजस्थान के इन 3 सैन्य ठिकानों पर की हमले की ‘नापाक’ कोशिश, भारत ने दिया करारा जवाब

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग