
पाकिस्तान के डिफेंस सिस्टम पर भारत का बड़ा हमला ( ग्राफिक्स फोटो)।
जोधपुर । भारत ने पाकिस्तान के सबसे महत्वपूर्ण डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। इसको लेकर PIB ने जानकारी साझा की है। बताया गया है कि पाकिस्तान बीती रात राजस्थान के 3 सैन्य ठिकानों समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों को तबाह करने की कोशिश की थी।
07 मई 2025 को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान भारत ने अपनी प्रतिक्रिया को केंद्रित, मापा हुआ और गैर-उग्र करने वाला बताया था। इस दौरान साफ किया गया था कि भारत ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन अब पांसा पूरी तरह से पलटता दिखाई दे रहा है।
आज यानी 8 मई को भारत सरकारी की तरफ से PIB की प्रेस रिलीज में बताया गया कि भारत ने लहौर के डिफेंस सिस्टम को उड़ा दिया है। भारत ने कहा कि 07-08 मई 2025 की रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों का उपयोग करके भारत के अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नाल, फलोदी, उत्तरलाई और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने का प्रयास किया।
गौर करने वाली बात ये है कि भारत के इन सैन्य ठिकानों में से नाल, फलोदी और उत्तरलाई राजस्थान में हैं। भारत ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से किए आक्रामक प्रयासों को एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा बेअसर कर दिया गया। इन हमलों के मलबे अब कई स्थानों से बरामद किए जा रहे हैं, जो पाकिस्तानी हमलों की पुष्टि करते हैं।
गुरुवार सुबह भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान में कई स्थानों पर वायु रक्षा रडार और प्रणालियों को निशाना बनाया। भारत ने भी पाकिस्तान की तरह ही उसी क्षेत्र में और उसी तीव्रता से जवाब दिया है। विश्वसनीय रूप से पता चला है कि लाहौर में एक वायु रक्षा प्रणाली ( Air Defense System ) को बर्बाद हुआ है।
दूसरी तरफ पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, उरी, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करते हुए नियंत्रण रेखा के पार अपनी अकारण गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण 3 महिलाओं और 5 बच्चों सहित कुल 16 निर्दोष लोगों की जान चली गई। यहां भी भारत ने पाकिस्तान करारा जवाब दिया है।
Updated on:
8 May 2025, 6:08 PM IST
Published on:
8 May 2025, 3:44 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.