29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विवादित टिप्पणी, राजस्थान में आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी और अलगाववादी पोस्ट डालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 May 2025, 2:51 PM IST

Operation Sindoor

श्रीगंगानगर। सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर पर विवादित टिप्पणी और अलगाववादी पोस्ट डालने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रीविजयनगर पुलिस ने गांव 16 जीबी निवासी 57 वर्षीय कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल जब्त किया है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भड़काऊ, धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाली और अलगाववादी पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने बताया कि जिला पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर अलगाववाद की भावना को बढ़ावा देने वाले, सामाजिक सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली और ऑपरेशन सिंदूर के सम्बन्ध में विवादित टिप्पणी करने वालों पर एक्शन शुरू किया गया है।

सूरतगढ़ पुलिस ने भी की कार्रवाई

दो दिन पहले सूरतगढ़ पुलिस ने देश विरोधी वीडियो डालकर वायरल करने के आरोप में गांव 32 पीएस ए समेजा कोठी निवासी सुखविन्द्र सिंह (35) को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें : ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पाकिस्तान की 1070 किमी सीमा पर अलर्ट; राजस्थान के 4 जिलों पर सबसे बड़ा खतरा

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग