21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SC के आदेश के बाद खड्डा बस्ती से पलायन कर रहे लोग

खड्डा बस्ती को खाली करने का सिलसिला चल रहा है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh

Oct 06, 2017

khadda basti

जयपुर।


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खड्डा बस्ती के वाशिंदे अपने घरों को खाली करने में जुटे हैं। खड्डा बस्ती को खाली करने का सिलसिला चल रहा है। सुबह 7 बजे ही नगर निगम की संसाधन खड्डा बस्ती पहुंच गए। जिसमें लोगों ने अपने सामान रख पलायन करना शुरू कर दिया।

जेडीए ने लगाया कैंप..
दिनभर बस्ती को खाली करने का काम चलता रहा। इधर खड्डा बस्ती के पास पार्क में जेडीए ने कैंप लगाया, जहां जारी किए गए अलॉटमेंट की राशि लोगों ने जमा कराई। वहीं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस लाइन और आरएएसी से जाप्ता बुलाया गया।

500 परिवारों का पुनर्वास..
जेडीए खड्डा बस्ती के 500 परिवारों का पुनर्वास कर रहा है। इन 500 परिवारों को जयसिंहपुरा खोर, पालड़ी मीणा और वॉम्बे योजना में बने बीएसयूपी आवासों में स्थानांतरित किया जा रहा है। खड्डा बस्ती के लोगों को निर्माण लागत की 10 प्रतिशत राशि पर आवास मुहैया करवाए जा रहे हैं। बीएसयूपी योजना के तहत जयसिंहपुरा खोर, पालड़ी मीणा और वॉम्बे योजना में 2,829 आवास बनाए गए हैं। इन आवासों में जयपुर शहर से हटाई जाने वाली 14 कच्ची बस्तियों को शिफ्ट किया जाना है, जिनमें खड्डा बस्ती भी शामिल है।

लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से बस्ती को किया खाली..
गौरतलब है कि बस्ती को खाली करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश जारी किए थे। इसके बाद प्रशासन ने बस्ती को खाली करना शुरू कर दिया। दो दिन पहले ही पुलिस ने पूरी बस्ती में मार्च कर लोगों को 6 अक्टूबर से बस्ती खाली करने के लिए चेताया था। जिसके बाद लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से बस्ती को खाली करना शुरू कर दिया।

जेडीए द्वारा दोगुनी राशि वसूलने का आरोप..
इधर नेता इल्यिास कुरैशी के नेतृत्व में लोगों ने जेडीए द्वारा दोगुनी राशि वसूलने का आरोप लगाया। इसके बाद तीन बजे जेडीसी से मुलाकात करने की बात कही। लेकिन जेडीसी से मुलकात नहीं हो सही। लेकिन राशि को 2 लाख से घटनाकर एक लाख 25 हजार कर दिया गया।