
पूजा करने के बाद चोरी और लूट की वारदात को अंजाम देते थे बदमाश
राजधानी जयपुर की करधनी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश किया है । पुलिस ने गिरोह के सरगना सहित चार नकबजनों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने लूट ,नकबजनी की 100 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है । पुलिस गिरफ्त में आए इन बदमाशों से चोरी किया हथियार और कारतूस भी बरामद किया हैं। खास बात ये कि यह गिरोह हर वारदात को अंजाम देने से पहले पूजा अर्चना कर कामयाबी की कामना करता था ।
डीसीपी (पश्चिम) ऋचा तोमर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गणेश सैनी सरदारपुरा हरमाड़ा जयपुर करौली निवासी करण हरिजन, दौलतपुरा रोड हरमाड़ा निवासी दिनेश वर्मा उर्फ धन्या और महादेव नगर हरमाड़ा निवासी नीरज पासवान को पकड़ा हैं। आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने से पहले ये बदमाश विधिवत पूजा पाठ कर वारदात में कामयाब होने की कामना करते थे । पूजा करने के बाद ही ये बदमाश किसी वारदात को अंजाम देते थे । इस गिरोह का सरगना नीरज पासवान उर्फ माईकल है । जो अपने साथियों के साथ चोरी , नकबजनी और लूट की वारदातों को अंजाम देकर ज्वैलरी , नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो जाते है ।
पुलिस की माने तो बीते दिनों शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी,नकबजनी और लूट की लगातार वारदातें सामने आ रही थी । वारदातों के खुलासे के लिए वेस्ट पुलिस की कई टीमों का गठन कर सीसीटीवी कैमरों के फुटेल खंगाले गए । इस दौरान पुलिस ने कुछ बदमाशों को चिन्हित किया । पुलिस ने जेल से जमानत पर बाहर आए इन बदमाशों पर नजर रखी । इसी बीच पुलिस टीम को हथियारों से लैस बाइक सवार बदमाशों द्वारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूमने की सूचना मिली । पुलिस ने बैनाड़ रोड़ पर घेराबंदी कर गणेश सैनी और करण को दबोच लिया । दोनों से पूछताछ के बाद इस गिरोह के सरगना नीरज पासवान उर्फ माईकल और साथी दिनेश वर्मा के पास हथियार होने की जानकारी सामने आई । पुलिस टीमों ने नीरज पासवान और दिनेश वर्मा को पकड़कर जांच की तो उनके पास एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया ।
पुलिस गिरफ्त में आए इस शातिर नकबजन गिरोह ने पूछताछ में करीब 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देना कबूला है । पुलिस ने इन आरोपियों से हरमाड़ा इलाके में नकबजनी की वारदात में रिटायर्ड फौजी के घर से चोरी की गई एक पिस्टल और 5 कारतूसों के साथ ही एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए है । पुलिस की माने तो इन बदमाशों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज है । वहीं आरोपी दिनेश करधनी इलाके में लूट की वारदात में वाटेंड था । ये गिरोह सुनसान इलाकों में रेकी कर चोरी ,नकबजनी या लूट की वारदातों को अंजाम देते हे । लूटी गई ज्वैलरी या कीमती सामान को सस्ते दामों में बेचकर ऐशा आराम पर खर्च करते है ।
Published on:
29 Jan 2022 08:27 pm
