गर्मी की छुट्टियों में दिए होमवर्क में अक्सर बच्चों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एआइ टूल्स उनके लिए मददगार साबित होते हैं। बच्चों को अपने प्रश्नों के त्वरित और सही उत्तर मिलते हैं, जिससे वे अपने होमवर्क को आसानी से पूरा कर पाते हैं। बच्चे एक प्रश्न टाइप करते हैं या बोलकर पूछते हैं और एआइ तुरंत उस प्रश्न का सरल उत्तर या समाधान देता है। कई एआइ प्लेटफॉर्स बच्चों को विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी, वीडियो लेक्चर, क्विज और इंटरएक्टिव गेस भी प्रदान करते हैं, जिससे पढ़ाई आसान बल्कि मनोरंजक भी बन जाती है।