2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली की धुंध से जयपुर एयरपोर्ट बेहाल, कम विजिबिलिटी से उड़ानों में अफरा-तफरी, यात्री 3 घंटे तक विमान में कैद

दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित रहा। इसका सीधा असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां विमानों का जाम लग गया।

2 min read
Google source verification
दिल्ली से फ्लाइट डायवर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों का जाम, पत्रिका फोटो
Play video

दिल्ली से फ्लाइट डायवर्ट, जयपुर एयरपोर्ट पर विमानों का जाम, पत्रिका फोटो

Air traffic congestion at Jaipur Airport: जयपुर। दिल्ली में खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते फ्लाइट ऑपरेशन बुरी तरह प्रभावित रहा। इसका सीधा असर जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देखने को मिला, जहां विमानों का जाम लग गया। दिल्ली की ओर जाने-आने वाली उड़ानों में भारी देरी हुई, जबकि छह फ्लाइट डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर करीब 12 से ज्यादा क फ्लाइट का शेड्यूल बिगड़ गया और तीन उड़ानों को ऐनवक्त पर रद्द करना पड़ा।

एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह 6 से 8 बजे के बीच दिल्ली में कम दृश्यता के कारण अकासा एयरलाइन की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की मुंबई-दिल्ली फ्लाइट, स्पाइसजेट की बैंकॉक-दिल्ली, दुबई से दिल्ली फ्लाइट व एक नॉन-शेड्यूल चार्टर प्लेन और एक कार्गो विमान को डायवर्ट कर जयपुर उतारा गया। इन विमानों में सवार यात्रियों को करीब तीन घंटे तक फ्लाइट में ही बैठना पड़ा। दिल्ली से क्लीयरेंस मिलने के बाद इनको रवाना कर दिया गया। इस अव्यवस्था से यात्रियों मे रोष दिखा। कई यात्रियों लेटलतीफी होने के कारण सोशल साइट्स पर अपना गुस्सा भी जताया। वहीं, एयरलाइन कंपनियों ने ऑपरशेनल कारण बताकर इतिश्री कर ली।

आने वाली उड़ानों में भारी देरी

दिल्ली से जयपुर आने वाली इंडिगो की सुबह 5:40 बजे की फ्लाइट करीब 6 घंटे की देरी से पहुंची। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 7 बजे और 7:55 बजे दिल्ली से आने वाली फ्लाइट्स 4 से साढ़े 4 घंटे की देरी से पहुंचीं। दुबई से शाम 5 बजे आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 3 घंटे लेट रही। मुंबई से स्पाइसजेट की शाम 5:40 बजे आने वाली फ्लाइट 4 घंटे की देरी से आयी। इंडिगो की दिल्ली से दोपहर 1:25 बजे की फ्लाइट 2 घंटे, चेन्नई से सुबह 8:25 बजे आने वाली फ्लाइट आधा घंटा और कोलकाता से दोपहर 1:50 बजे की फ्लाइट 1 घंटे की देरी से जयपुर पहुंची। इसी दौरान एयर इंडिया की दोपहर 12:45 बजे व इंडिगो की दोपहर 1:35 बजे दिल्ली से जयपुर आने वाली फ्लाइट का संचालन ऐनवक्त पर रद्द कर दिया गया।

सात घंटे की देरी से भरी उड़ान

इधर,जयपुर से जाने वाली उड़ानों पर भी कोहरे का असर साफ दिखा। इंडिगो की सुबह 6:10 बजे हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट 7 घंटे की देरी से रवाना हुई। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सुबह 8:30 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 4 घंटे लेट रही। सुबह 5 बजे की दिल्ली फ्लाइट पौने 6 घंटे की देरी से उड़ी, दुबई जाने वाली सुबह 8:20 बजे की फ्लाइट दोपहर 12:33 बजे रवाना हो सकी।
इसके अलावा स्पाइसजेट, इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली, मुंबई और भुवनेश्वर जाने वाली कई उड़ानें 30 मिनट से लेकर 4 घंटे तक की देरी से रवाना हुईं। एयर इंडिया की दोपहर 1:40 बजे जयपुर-दिल्ली फ्लाइट का संचालन रद्द रहा।

सीएम का आगरा एयरपोर्ट पर उतरा हेलीकॉप्टर

कम दृश्यता के कारण सीएम भजनलाल शर्मा का हेलीकॉप्टर भी डीग के पेठा में नहीं उतर पाया। सुबह करीब 10:20 बजे उन्हें यहां उतरना था। अपने जन्मदिन के मौके पर सीएम अपने परिवार के साथ भरतपुर-मथुरा बॉर्डर पर स्थित पूंछरी का लौठा में दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगरा एयरपोर्ट पर उतारा। बताया जा रहा है कि, हेलीकॉप्टर में फ्यूल भी कम था। आगरा जाने की यह भी वजह थी।

Story Loader