
जयपुर. सस्ती हवाई सेवा देने वाली एयरलाइन गो फर्स्ट ने हवाई यात्रियों की गर्मियों की छुट्टियों का मजा खराब कर दिया है। स्थिति ये है कि कुछ लोग तो, अब गो फर्स्ट एयरलाइन के 9 मई के बाद की टिकट भी कैंसिल करवा रहे हैं। दूसरी ओर स्पाइसजेट, इंडिगो समेत अन्य एयरलाइन कंपनियों की चांदी हो रही है। कारण कि उन्होंने आपदा में अवसर खोजते हुए किराए में बढ़ोतरी कर दी है। जिससे जयपुर से चेन्नई का किराया 7700 रुपए से बढ़कर अब 10 हजार तक पहुंंच गया है। ऐसा ही हाल जयपुर से मुंबई, चेन्नई, बेेंगलुरु, गोवा, पुणे समेत अन्य हवाई मार्गों का भी हो रहा है।
इनका स्पॉट किराया (तत्काल या तुरंत टिकट पाने के संदर्भ में) बढ़ गया है। पड़ताल में यह भी सामने आया कि जिन लोगों ने जयपुर से गो फर्स्ट एयरलाइन की मुंबई, बेंगलुरु और गोवा की टिकट बुकिंग करवा रखी थी उनमें से कुछ लोग बिना सफर किए ही रिफंड लेकर ही एयरपोर्ट से घर लौट रहे हैं। क्योंकि उसके पास केवल दो ही विकल्प बचे हैं, या तो वे अपनी यात्रा कैंसिल करें या फिर दूसरी एयरलाइन कंपनियों से ऊंची दरों पर टिकट बुकिंग कराएं। यह हर किसी के लिए संभव नहीं है। वे ही जा रहे है, जिन्हें या तो शादी समारोह, कामकाज या इमरजेंसी स्थिति में सफर करना है। बता दे, गो फर्स्ट एयरलाइन कंपनी ने देशभर में 5 मई से 9 मई तक ऑपरेशनल कारण बताकर अपनी समस्त फ्लाइट्स का संचालन बंद कर रखा है। संभवत: इसके बाद हवाई किराया सामान्य हो सकता है।
यात्री रोजाना आ रहे रिफंड लेने
गो फर्स्ट एयरलाइन की फ्लाइट जयपुर से बेेंगलुरु, गोवा और मुंबई के लिए संचालित होती है। इनमें कुल 300 से 400 यात्री भार रहता था। हालांकि जयपुर से मुंबई और गोवा रूट पर इसकी मजबूत पकड़ थी। सस्ती होने के कारण लोग बुकिंग में इसे तवज्जो देते थे। पूछताछ में पता चला कि, एयरपोर्ट पर बने काउंटर पर रोजाना करीब 150-200 लोग रिफंड लेने एयरपोर्ट पर बने काउंटर पर पहुंच रहे हैं। हालांकि ज्यादातर लोग ऑनलाइन बुकिंग ही कराते हैं।
यात्री बोले, सस्ते के चक्कर में फंस गए, अब नहीं जाएंगे
वैशाली नगर निवासी यात्री नौशाद पठान ने बताया कि परिवार के साथ 9 मई को गोवा घूमने जाना था।सस्ते केे चक्कर में डेढ़ माह पहले टिकट करवा लिए। अब गो फर्स्ट की फ्लाइट रद्द हो गई। किराया ज्यादा होने से दूसरी से जाने में कोई फायदा नहीं। बजट बिगड़ रहा है। इसलिए अब अगले साल ही जाएंगे।
यों समझे किराए का गणित
जयपुर से न्यूनतम वर्तमान किराया
हैदराबाद 5543 रु. 6452 से 11252 रु.
चेन्नई 5252 रु. 5252 से 9666 रु.
मुंबई 3635 रु. 3635 से 9521रु.
बेंगलुरु 5119रु. 6621 से 12970रु.
गोवा 3948 रु. 5588 से 6636रु.
(किराया एक एयरलाइन कंपनी के प्रतिनिधि के अनुसार)
Updated on:
06 May 2023 08:45 am
Published on:
06 May 2023 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
