बड़ा खर्चा है विवाह स्थल
शहर में महंगी शादियों का चलन है। शादी का जितना बजट होता है, उसका आधा बजट विवाह स्थल की बुकिंग पर खर्च होता है। शहर में एक विवाह स्थल किराए पर लेने के लिए 3 से 5 लाख का खर्चा होता है। दिल्ली रोड, सीकर रोड, टोंक रोड पर स्थित विवाह स्थलों का किराया इससे भी ज्यादा है।