3 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजमेर-रामेश्वरम् के बीच चली हमसफर ट्रेन, जानिए ट्रेन में क्या है खास

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
ajmer rameswaram humsafar Train

अजमेर। सांसद रघु शर्मा ने गुरुवार को अजमेर रेलवे स्टेशन से अजमेर- रामेश्वरम् हमसफर ट्रेन को दोपहर लगभग पौने तीन बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का उद्घाटन लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर से किया।

ट्रेन में केवल एसी-3 टियर बोगियां

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी तरुण जैन के अनुसार, गाड़ी संख्या 19603 अजमेर-रामेश्वरम् स्पेशल हमसफर एक्सप्रेस शनिवार को रात्रि करीब नौ बजे रामेश्वरम् पहुंचेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में केवल एसी-3 टियर बोगियां है। ट्रेन में कुल 16 कोच हैं।

कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है ट्रेन

ट्रेन कई अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। ट्रेन की हर बर्थ के पास मोबाइल चार्जिंग प्वॉइंट्स और रीडिंग लैंप हैं। इसके अलावा भी ट्रेन में काफी खास फीचर्स हैं।

ट्रेन का नियमित संचालन रामेश्वरम् से दो अक्टूबर और अजमेर से छह अक्टूबर से किया जाएगा। हमसफर ट्रेनों के हर केबिन में कॉफी, चाय, सूप वेडिंग मशीनें और हॉट व रेफ्रिजरेटेड पैंट्री की सुविधा होती है।

यही नहीं, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस, बेस्ट पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम, फायर और स्मोक डिटेक्शन और सुपरविजन सिस्टम भी होता है। लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट भी हर बर्थ में दिया जाता है।

रेलवे ने इन ट्रेनों को लेकर शुरुआत में दावा किया था कि यह पहली ऐसी ट्रेन है, जिसमें बच्चों के नैप्किन बदलने की सुविधा होती है। खास तौर से इस ट्रेन में बच्चों के नैप्किन बदलने के लिए टेबल भी होती है। ऐसे में महिलाओं व परिवार के साथ यात्र कर रहे छोटे-छोटे बच्चों को संभालने में लोगों को दिक्कत नहीं होती।

कुछ घंटे पहले सूचना, खाली गई ट्रेन
अजमेर-रामेश्वरम् के बीच हमसफर ट्रेन चलाने को लेकर रेलवे प्रशासन ने अंतिम समय में सूचना सार्वजनिक की। मीडिया को भी एक दिन पहले ही जानकारी दी गई। यही वजह रही कि पहली बार अजमेर से चली हमफसर ट्रेन के अधिकांश कोच खाली ही रवाना हुए। पहले दिन केवल 56 यात्रियों ने ही टिकट लिया।