23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Akanksha Ola: दिल्ली चुनाव में शीशराम ओला की पौत्रवधु आकांक्षा, कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी

Akanksha Ola, Model Town Candidate from Congress in Delhi Assembly Election 2020 : राजस्थान के दिग्गज जाट नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे शीशराम ओला ( Sheesh Ram Ola ) की पौत्रवधू और विधायक बृजेंद्र ओला ( Brijendra Ola ) की पुत्रवधू आकांक्षा ओला ( Akanksha Ola ) दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) में किस्मत आज़मा रहीं हैं।

2 min read
Google source verification
Akanksha Ola, Model Town Candidate from Congress in Delhi Assembly Election 2020

जयपुर।

राजस्थान के दिग्गज जाट नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे शीशराम ओला ( Sheesh Ram Ola ) की पौत्रवधू और विधायक बृजेंद्र ओला ( Brijendra Ola ) की पुत्रवधू आकांक्षा ओला ( Akanksha Ola ) दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi Assembly Election ) में किस्मत आज़मा रहीं हैं। कांग्रेस पार्टी से टिकिट पाकर आकांक्षा ने पहली सफलता तो हासिल कर ली, पर भाजपा-आप सहित अन्य दलों के प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों से पार पाना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है।


झुंझुनूं जिले की बहू आकांक्षा ओला को कांग्रेस पार्टी ने मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से अपना प्रत्याशी ( Akanksha Ola Model Town Congress Candidate ) बनाया है। आकांक्षा का ससुराल चिड़ावा के पास अरडावता गांव में है। उनके ससुर बृजेन्द्र ओला झुंझुनूं से तीसरी बार विधायक हैं। सास राजबाला जिला प्रमुख रह चुकी हैं। आकांक्षा का पीहर दिल्ली में है।


ससुर बृजेन्द्र ओला ने बताया कि उच्च शिक्षित आकांक्षा महिला कांग्रेस में कई वर्षों से सक्रिय हैं। वहीं युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रविन्द्र भड़ौंदा ने बताया कि आकांक्षा के पिता कंवर चरणसिंह दिल्ली से विधायक रह चुके। वे शीला दीक्षित सरकार में मुख्य सचेतक भी रह चुके। आकांक्षा अभी महिला कांग्रेस की सचिव है।


कांग्रेस ने 10 महिलाओं को दिया टिकट

दिल्ली चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने 10 महिलाओं को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चौपड़ा, दिल्ली चुनाव समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद और अलका लांबा सहित 10 महिला प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इन 10 में से 5 महिला प्रत्याशी पहली बार चुनाव में किस्मत आजमा रही हैं।


पार्टी ने चांदनी चौक से अलका लांबा, संगम विहार सीट से कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम आजाद, कालकाजी सीट से सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा, मॉडल टाउन सीट से तीन बार विधायक रहे कुंवर करण सिंह की बेटी आकांक्षा ओला को टिकट दिया है। आकांक्षा कुंवर करण सिंह बेटी होने के साथ ही पूर्व सांसद शीशराम ओला के पोते अमित की पत्नी भी हैं।


इसके अलावा तिमारपुर से पार्षद अमरलता सांगवान, जनकपुरी से राधिका खेड़ा, मालवीय नगर से नीतू वर्मा और बाबरपुर से अन्वीक्षा त्रिपाठी जैन उम्मीदवार होंगी। पटेल नगर सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और आरके पुरम से प्रियंका सिंह को कांग्रेस ने उम्मीदवार बनाया है।