जुलाई में खुलेंगे दो नए पैडबैंक
पूर्वी और सुहानी ने बताया कि फिलहाल एक गुर्जर की थड़ी पर प्रथम शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट में पैडबैंक हैं। अभी तक बैंक में 250 गल्र्स का खाता खुल चुका है, जिन्हें हर महीने बैंक की ओर से पैड दिए जाते हैं। अब जुलाई में सीतापुरा के पास राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय, श्रीराम की नागल और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, महापुरा में पैडबैंक बनाया जाएगा। गर्ल्स ने बताया कि अभी स्कूल गोइंग गल्र्स को टारगेट कर रहे हैं। इसलिए स्कूलों में पैडबैंक बनाया जा रहा है। स्कूल की टीचर को दो सौ पेड दिए जाएंगे। टीचर पैड को कैसे वितरित करती है, जिन लड़कियों को पैड देंगी उनके घर का पता और फोन नंबर भी नोट करेंगी। ताकि उन गल्र्स का डाटा तैयार हो सके।