3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय तृतीया पर ऐसे करें अपनी राशि अनुसार दान, मां लक्ष्मी कभी नहीं होगी नाराज

अक्षय तृतीया 2018: अबकी बार 11 साल बाद बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग। अपनी राशि के अनुसार उपाय करने और दान करने पर मिलेगा विशेष फल।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 16 Apr 2018, 12:45 PM IST

Akshay Tritiya 2018: Benefit of Donation according to Your Rashi or Zodiac sign

जयपुर। चाहे कोई भी धर्म हो, हर धर्म में कोई न कोई दिन अपने आप में खास महत्व रखता है। भारत में लोगों की आस्था का सैलाब इतना गहरा होता है कि यहां लोग अपनी ग्रह दशा, दिन, समय के अनुसार अपना हर काम करते रहते है। अक्षय तृतीया का दिन अक्षय मुहूर्त वाला दिन माना गया है, एक ऐसी तिथि जिसका कभी क्षय न हो। इस दिन शुभ कर्मों का कई गुना ज्यादा फल मिलता है। अक्षय तृतीया वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। इस बार यह शुभ तिथि 18 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन शादी का और मांगलिक कार्यों भी बहुत ही शुभ मुहुर्त होता है। अबकी बार 11 साल बाद अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि का महासंयोग बन रहा है। जिससे दान अनंत गुणा पुण्यकारी माना जाता है और इसका विशेष लाभ मिलता है।


आपको बता दें कि अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त सुबह 4.47 मिनट से शुरू होकर अगले दिन सुबह 3.03 बजे तक रहेगा। अक्षय तृतीया पर कुछ चीजें दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वहीं अक्षय तृतीया पर अपनी राशि के अनुसार उपाय करने और दान करने से विशेष फल मिलता है।

मेष राशि - मेष राशि वाले लोग सवा किलो दाल बांधकर अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठान में पूजा के स्थान पर रख सकते है साथ ही दाल का दान करना भी बेहद लाभकारी होगा। वहीं मंदिर में गेहूं और मंगल से सम्बंधित द्रव्यों का दान करें।

वृष राशि - वृष राशि वाले किसी गरीब अंधे व्यक्ति को अन्न और वस्त्र का दान करें। वहीं शनि के प्रभाव को कम करने के लिए कलश में जल भरकर दान करना चाहिए। धन वृद्धि के लिए सफेद बर्तन में गंगा का जल भरकर सफेद कपड़े से उसका मुंह बंद कर के इसे घर में पूजा स्थान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान में रखने से अपार धन का योग ? बनेगा।

मिथुन राशि - अक्षय तृतीया पर माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए मूंग दाल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सुख और धन में इजाफा होगा। साथ ही कांसे के बर्तन में हरा कपड़ा लपेटकर पूजा स्थल में रखें इससे राशि स्वामी की स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि - चन्द्रमा की राशि कर्क में जन्मे व्यक्तियों को अक्षय के तृतीया के दिन चांदी और फूल के बर्तन खरीदें। शिव की उपासना करें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। अक्षय तृतीया के दिन चांदी में मोती धारण करने और चांदी का एक सिक्का जल में रखकर पूर्व दिशा में रखने से आय में बढ़ोतरी होगी और व्यय में कमी होगी।

सिंह राशि - इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया के दिन सुबह पहले उगते हुए सूर्य को जल देना चाहिए़। साथ ही गुड़ का दान करना चाहिए। किसी बर्तन में समुद्री अथवा सेंधा नमक डालकर घर में घुमाएं और इसे पूजा स्थान में कहीं रख दें। इससे स्वास्थ्य और धन का लाभ बढ़ेगा। इसके अलावा फूल का एक लोटा दान करें और गरीबों को भोजन कराएं।


कन्या राशि - इस राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन पन्ना धारण करने से उनके ऊपर हमेशा माता लक्ष्मी की कृपा रहेगी। इस राशि के जातकों को कपूर की बाती जलाकर पूरे घर में घुमाना चाहिए। हरी चूडियां, श्रृंगार सामान और मूंग की दाल दान कर सकते हैं।


तुला राशि - इस राशि के लोग धन की कामना के लिए अक्षय तृतीया के दिन सफेद कपड़े का दान करना चाहिए। हीरा अथवा जर्कन धारण करना आपके लिए सुखदायक और उन्नति प्रदान करने वाला होगा। इस दिन घर पर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में सफेद रंग की मूर्ति स्थापित करें।


वृश्चिक राशि - इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को अक्षय तृतीया पर धन लाभ के लिए मूंगा धारण करना चाहिए। साथ ही फल और कपड़े का दान करना चाहिए। इस राशि के लोगों के व्यक्तियों को एक शीशी में शहद भरकर उसे लाल कपड़े में लपेटकर घर के दक्षिण भाग में रह देना चाहिए। यह आपके स्वास्थ्य और धन वृद्धि के लिए अनुकूल रहेगा।


धनु राशि - इस राशि के जातकों को अक्षय तृतीया पर पीले कपड़े में हल्दी लपेटकर पूजा स्थल पर रखना चाहिए और पीली चीज का दान भी करना चाहिए। धार्मिक पुस्तकों का और बूंदी के लड्डू का दान करें साथ ही स्वर्ण आभूषण खरीदें।


मकर राशि - अक्षय तृतीया के दिन किसी बर्तन में तिल का तेल भरकर काले कपड़े में लपेट लें और घर के पूर्वी कोने में रख दें। यह उपाय आपको धन लाभ के साथ-साथ भाग्यशाली भी बनाएगा।


कुंभ राशि - किसी जरुरतमंद को आर्थिक दान दें, इसके अलावा तिल, लोहा, नारियल का दान भी आपके लिए अनुकूल रहेगा। धन लाभ के लिए अक्षय तृतीया पर नीलम धारण करने के साथ ही यह उपाय बहुत शुभ रहेगें।


मीन राशि - इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि को लोगों को अक्षय तृतीया के दिन पीले रंग के कपड़े में पीला फूल और कुछ सिक्के बांधकर घर के उत्तर पूर्व दिशा में रख लें। किसी बुजुर्ग व्यक्ति को वस्त्र दान करें, पिता और गुरु का कभी अपमान न करें। इन उपाय से धन और सम्मान दोनों बढ़ेगा।