19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर लाया गया अलवर से पकड़ा गया संदिग्ध जासूस, युवतियों को भेजता था महंगे गिफ्ट, पाकिस्तान से पैसे आने के मिले सबूत

पाकिस्तान के लिए जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किए गए 20 वर्षीय युवक कुंदन विश्नोई को अलवर से जयपुर शिफ्ट किया गया है। जांच में उसके मोबाइल से विदेशी नंबरों से संपर्क, संदिग्ध चैट और पाकिस्तान से आर्थिक मदद की बात सामने आई है। खुफिया एजेंसियां जयपुर में आरोपी से पूछताछ करने में जुटी हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Kamal Mishra

Jun 19, 2026

kundan Bishnoi

संदिग्ध जासूस कुंदन बिश्नोई (फोटो-पत्रिका नेटवर्क)

जयपुर। अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी से पकड़े गए संदिग्ध युवक की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मोबाइल से 900 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कॉल, पाकिस्तान से पैसे आने के संकेत और डिलीट किए गए डेटा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। अब आरोपी से जयपुर में आईबी और विशेष शाखा की टीम पूछताछ कर रही है। उसके फोन से डिलीट किए गया डेटा को रिकवर किया जा रहा है।

पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़े गए जोधपुर निवासी युवक कुंदन विश्नोई को अलवर से जयपुर लाया गया है, जहां इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) और राजस्थान पुलिस की विशेष शाखा उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके मोबाइल फोन से ऐसे कई सुराग मिले हैं, जिनसे पाकिस्तान से संपर्क और संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। अब डिलीट किए गए डेटा को रिकवर कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने सेना से जुड़ी कौन-कौन सी संवेदनशील जानकारियां साझा की थीं और इस पूरे नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

मोबाइल से मिले वीडियो

प्रारंभिक जांच में आरोपी के मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो भी मिले हैं। वहीं बड़ी संख्या में चैट, तस्वीरें और अन्य फाइलें डिलीट पाई गई हैं, जिन्हें साइबर विशेषज्ञों की मदद से जयपुर में रिकवर किया जाएगा। जांच एजेंसियों का मानना है कि मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य कई अहम खुलासे कर सकते हैं।

यह वीडियो भी देखें :

छात्रा से बात करने के दौरान पकड़ा गया

20 वर्षीय कुंदन विश्नोई जोधपुर का रहने वाला और सेकंड ईयर का छात्र बताया जा रहा है। उसे 14 जून को अलवर के ईटाराणा सैन्य छावनी क्षेत्र से संदिग्ध गतिविधियों के चलते हिरासत में लिया गया था। उस समय वह एक छात्रा से बातचीत कर रहा था और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर सेना और आर्मी इंटेलिजेंस ने पूछताछ शुरू की थी। बाद में मामला एमआईए थाना पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियों तक पहुंचा।

900 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कॉल

जांच में सामने आया है कि आरोपी के मोबाइल से 900 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कॉल किए गए थे। इनमें पाकिस्तान के एक नंबर पर सैकड़ों बार बातचीत होने के संकेत मिले हैं। इसके अलावा हांगकांग के नंबरों से भी संपर्क की जानकारी सामने आई है। एजेंसियों का दावा है कि पकड़े जाने की आशंका के बाद उसने बड़ी मात्रा में डेटा डिलीट कर दिया था।

युवतियों को भेजता था महंगे गिफ्ट

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम के जरिए अलवर कैंट क्षेत्र और आसपास की युवतियों से संपर्क बढ़ाता था। विश्वास जीतने के लिए वह महंगे उपहार भी भेजता था। जांच के दौरान उसके पास पाकिस्तान से धन पहुंचने के भी सबूत मिले हैं।