4 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर में हड़ताली एंबुलेंस कर्मियों को आज धरनास्थल से उठा सकती है पुलिस

प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है।

2 min read
Google source verification
3.jpg

जयपुर। प्रदेश में एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल जारी है। जयपुर में जेएलएन मार्ग पर एंबुलेंस कर्मी धरने पर बैठे हुए है। धरने का आज पांचवा दिन है। बुधवार सुबह से जेएलएन मार्ग पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पुलिस छावनी में तब्दील हो चुकी है। माना जा रहा है कि आज पुलिस की ओर से एंबुलेंस कर्मियों को धरने से हटाया जाएगा। जेएलएन मार्ग को खाली कराया जा सकता है।

एंबुलेंस कर्मियों की ओर से मुख्य मांग यह की जा रही है कि उनको ठेका प्रथा से हटाया जाएं। उनका कहना है कि 8 हजार रुपए महीने के वेतन से उनका घर नहीं चलता है। ऐसे में उनकी मांग जायज है। इधर एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल के कारण सभी जिलों में हालात बिगड़ गए है। इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित हो रहीं है। मरीजों को अस्पताल आने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रैफर केस के दौरान अस्पतालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

एसीएस मेडिकल शुभ्रा सिंह ने सोमवार को आदेश जारी कर कहा कि एंबुलेंस सेवाएं मरीज ले सकते है। मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 108 और 104 पर मरीजों को सेवाएं मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मरीजों को 108 पर सेवाएं नहीं मिली। ऐसे में एसीएस के आदेशों की पालना भी नहीं हुई। एसीएस ने कहा था कि एंबुलेंस सेवा इमरजेंसी में शामिल है। यह हड़ताल नहीं कर सकते है। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी अब तक हड़ताल पर बैठे है।

चुनावी साल है, हमारी मांगे भी मानों..

जेएलएन मार्ग पर धरने पर करीब एक हजार एंबुलेंस कर्मचारी धरने पर बैठै हुए है। जिनका कहना है कि वह धरने से नहीं हटेंगे। सीएम गहलोत सभी वर्गों की मांगे पूरी कर रहें है। गहलोत कहते है कि तुम मांगते मांगते थक जाओगे। मैं देता देता नहीं थकूंगा। तो ऐसे में हमारी मांग तो जायज है, उसे पूरा किया जाएं।

मरीजों को कुछ राहत मिली, लेकिन परेशानी अब भी

एसीएस शुभ्रा सिंह ने इस मामले में मंगलवार को चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। जिसके बाद 104 एंबुलेंस की ओर से इमरजेंसी में कई मरीजों को लाया गया। ऐसे में मरीजों को कुछ राहत तो मिली है। लेकिन पूरी तरीके से राहत नहीं मिली है। क्योंकि सभी जिलों मे अब भी 108 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर है। ऐसे में प्रदेशभर में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बगैर अनुमति जेएलएल मार्ग को किया बाधित

पुलिस अधिकारियों की ओर से मंगलवार को एंबुलेंस कर्मचारियों से वार्ता की गई। लेकिन समझाइस के प्रयास विफल रहें। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बगैर अनुमति के जेएलएन मार्ग पर एंबुलेंस कर्मियों की ओर से धरना दिया जा रहा है। इससे आमजन को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि आज पुलिस की ओर से एंबुलेंस कर्मियों को जेएलएन मार्ग से हटा दिया जा सकता है।