हाल ही में बीजेपी के राष्ट्रिय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के अलग अलग संभाग में दौरे पर थे और कार्यकर्ताओं में चुनावी जोश भरने का काम कर रहे थे। शुक्रवार को मोदी भी राजस्थान दौरे पर जोधपुर आ रहे हैं, इसके बाद शाह वापिस 4 अक्टूबर को जयपुर एवं बीकानेर संभाग के प्रवास पर रहेंगे। मोदी और शाह पहले भी राजस्थान दौरा कर चुके हैं। शाह और मोदी के जल्दी जल्दी दौरे से ये बात साफ़ है की इस बार राजस्थान में चुनावों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व पूरी तरह से सक्रिय है और प्रदेश के आगामी चुनावों में पूरी भूमिका निभाएगा।