12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां पुलिस ने मारा होटलों पर छापा, संदिग्ध हालत में युवक युवती समेत 15 को किया गिरफ्तार

www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Rajasthan Police arrested 15 girls and boys

Rajasthan Police arrested 15 girls and boys

डूंगरपुर।

राजस्थान के डूंगरपुर जिले की आसपुर थाना पुलिस ने गुरूवार को दो होटलों पर छापा मारकर रंगरेलियां मनाते कई लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जिन दो होटलों पर दबिश दी। मिली जानकारी के अनुसार उसमें से एक होटल भाजपा नेता की बताई जा रही है। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बे में अफरा तफरी का मौहाल भी बन गया।

READ : राजस्थान में चुनावों को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, BJP का कोई भी जिलाध्यक्ष नहीं लड़ेगा चुनाव

बीजेपी नेता का बताया जा रहा है होटल

जिले की आसपुर थाना पुलिस ने गुरूवार को दो होटलों पर छापा मारकर रंगरेलियां मनाते 15 जनों को गिरफ्तार किया है। डूंगरपुर एसपी शंकरदत्त शर्मा के निर्देशानुसार आसपुर थाना प्रभारी परमेश्वर पाटीदार ने मय जाप्ता आसपुर कस्बे के होटल में 3 युवक व 3 युवतियों को संदिग्ध हालात में पकडा। उसी तरह पुलिस ने रणनीति बनाकर पुंजपुर गांव में एक और होटल में दबिश देकर 4 युवक और 5 युवितयों को रंगरेलियां मनाते दबोचा। पुलिस ने दो होटलों पर छापा मारकर कई लोगो को गिरफ्तार किया, इस दौरान सभी युवक युवती संदिग्ध हालत में मिले। साथ ही इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

READ ; अजमेर संभाग में 'राजे का रथ', चतुर्भुजनाथ मंदिर में दर्शन कर लिया पुजारियों का आशीर्वाद, देखें तस्वीरें

बीजेपी नेता की पत्नी और बेटे को भी लिया हिरासत में

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुंजपुर की होटल भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रतिनिधि और पुंजपुर के पूर्व मण्डल अध्यक्ष रतनजी पाटीदार की बताई जा रही है। पुलिस ने होटल के काउंटर पर मौजूद भाजपा नेता की पत्नी व उसके पुत्र को भी हिरासत में लिया। उसी तरह आसपुर स्थित होटल के काउंटर से युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संदिग्ध व आरोपियों को न्यायलय में पेश किया। जहां से आगे की कार्यवाही जारी है।

READ : पूर्व मंत्री मालवीय सहित पांच के विरुद्ध मामला दर्ज...सरकारी भूमि का अपने नाम करवाया नामांतरण