6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pakistan जाकर शादी ही नहीं उससे भी बड़ा कारनामा कर दिया अंजू ने, एक ही जन्म में तीन धर्म.. पहले हिंदू थी, फिर ईसाई बनी और अब मुस्लिम…..

anju nasrullah love story: लेकिन अंजू का केस बिल्कुल अलग है।

2 min read
Google source verification
anjuu.png

Anju with Nasrullah

anju nasrullah love story: हम सबने बचपन से शायद चार ही धर्म के बारे में सुना और पढ़ा है.... जिनमें हिंदु, मुस्लिम , सिक्ख और ईसाई धर्म शामिल है। जिस धर्म में लोग जन्म लेते हैं उनमें से 99 फीसदी उसी धर्म को फॉलो करते हुए दुनिया छोड़ते हैं। लेकिन अंजू का केस बिल्कुल अलग है।


पाकिस्तान में जाकर अंजू थॉमस... फातिमा बन गई और नसरूल्लाह से शादी कर ली। दोनो के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और इन वायरल वीडियो के बाद अब अंजू के बारे मंे और जानकारी सामने आ रही है। हांलाकि वह अभी भी यह कह रही है कि वह अपने पति और बच्चो के साथ ही रहेगी। खैर अंजू के पाकिस्तान जाकर शादी करने के अलावा एक और बड़ा कारनामा किया है और वह है कि अंजू ने सिर्फ 35 साल में एक नहीं तीन धर्म अपना लिए हैं।

दरअसल अंजू के मामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है। इस वीडियो के आधार पर अंजू के बारे में और जानकारी मिली है। दरअसल अंजू की मां और पिता पहले हिंदू थे। अंजू हिंदु परिवार में जन्मी थी। लेकिन बाद में अंजू के पिता ने ईसाई धर्म अपना लिया था, इस कारण अंजू भी ईसाई हो गई। इसी कारण अंजू के मामा और ननिहाल पक्ष ने अंजू की मां और उसके परिवार से रिश्ता तोड़ लिया। उसके बाद अंजू राजस्थान के अलवर मंे आकर रहने लगी और यहां भिवाड़ी एरिया में काम करने लगी। फिर उसकी शादी अरविंद नाम के युवक से हुई। दोनो की शादी से दो बच्चे हुए जो अभी अंजू के माता पिता के पास हैं।

अंजू मूल रूप से एमपी के ग्वालियर में टेकनपुरा गांव की है। वहां जन्म हुआ और उसके बाद वह अपने ननिहाल यूपी के बलिया में रहने चली गई। वहां कुछ साल रहने और पढ़ाई करने के बाद वह राजस्थान आई और फिर यहीं की हो गई। अब वह पाकिस्तान चली गई है। उसके साथ आगे क्या होगा.... अब यह तो वक्त ही बताएगा...।