
Sense of spreading one by one to three vehicles, know what is the whol
Anti-social elements again broke the glass of vehicles in jaipur जयपुर। बाइक सवार तीन बदमाशों ने देर रात एक कॉलोनी में सड़क पर खड़े आधा दर्जन वाहनों के शीशे ( brokan glass ) तोड़ दिए। इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। घटना शास्त्रीनगर थाना इलाके की है। इस मामले में पीडि़त आज मामला दर्ज करवाएंगे। शास्त्रीनगर में पूर्व में भी एक छोटी सी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो गया था और धारा १४४ के साथ नेटबंदी भी करनी पड़ी थी। बदमाशाें ने इससे पहले भी जयपुर के प्रतापनगर, वैशाली, जगतपुरा, झाेटवाडा, बनीपार्क , सांगानेर, मालवीय नगर व अन्य स्थानाें पर इस प्रकार की वारदाताें काे अंजाम दिया है। सर्दी बढने के साथ ही इस प्रकार की वारदातें शहर में बढने लगती है। पुलिस काे लगाम लगाने के लिए ठाेस कदम उठाने की आवश्यकता है।
पुलिस के अनुसार रात करीब डेढ़ बजे इंदिरा वर्मा कॉलोनी में कुछ असामाजिक तत्व ( Anti-social elements )बाइक सवार होकर पहुंचे और वहां पर खड़ी चार कार व एक ऑटो का ( vehicle brokan glass )शीशा तोड़ दिया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए।
इस पर बदमाश भाग निकले। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोग सड़कों पर जमा हो गए। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच में सामने आया कि घटना स्थल वाली गली में सीसीटीवी कैमरें (cctv camras )नहीं लगे हुए है। एेसे में पुलिस कॉलोनी के आस-पास वाली गलियों में लगे सीसीटीवी ( cctv footege )कैमरों की फुटेज देख रही है। पुलिस को शास्त्रीनगर में झगड़े की सूचना मिली थी।
स्थानीय निवासी मोहित ने बताया कि बदमाशों की संख्या तीन थी और वे बाइक पर सवार होकर आए थे। लेकिन स्थानीय लोग उनका चेहरा नहीं देख पाए।
Published on:
28 Oct 2019 09:41 am
